बिहार: पत्नी ने थाने के बाहर पति को चप्पलों से पीटा, साले से भी हुई हाथापाई, VIDEO

बिहार के मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना के बाहर पति-पत्नी और साले के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में महिला अपने पति को चप्पल से पीटती नजर आ रही है. दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है.

Advertisement
थाने के बाहर शख्स की पिटाई से मच गई अफरा-तफरी. (photo: Screengrabs) थाने के बाहर शख्स की पिटाई से मच गई अफरा-तफरी. (photo: Screengrabs)

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना के बाहर पति-पत्नी और साले के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में महिला अपने पति को चप्पल से पीटती नजर आ रही है. वहीं दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और घूंसे भी चलते दिखाई दे रहे हैं. घटना के दौरान थाना परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है. इसी विवाद को लेकर सोमवार को दोनों पक्ष मोतीपुर थाना के बाहर आमने-सामने आ गए. बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया.

महिला के भाई ने लगाया ये आरोप
महिला के भाई विनोद मिश्रा, जो मोतीपुर के माहवाल गांव के रहने वाले हैं, ने बताया कि करीब 10 साल पहले उनकी बहन राजकुमारी की शादी करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी अनिल तिवारी से हुई थी. उनका आरोप है कि शादी के बाद से अनिल शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था. एक बार उसने कथित तौर पर हत्या की कोशिश भी की थी, लेकिन आसपास के लोगों ने महिला की जान बचा ली. इसके बाद से राजकुमारी अपने मायके में रह रही है.

Advertisement

विनोद मिश्रा का आरोप है कि अनिल तिवारी कई बार उनकी बहन को जबरन ले जाने की कोशिश कर चुका है. कभी घर के पीछे से पहुंचता था तो कभी अन्य लोगों के जरिए धमकी दिलवाता था. उनका कहना है कि रविवार रात भी अनिल उनके घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी. सोमवार को उसने फोन कर मोतीपुर थाना के पास बुलाया. डायल-112 पुलिस की मौजूदगी में बातचीत के दौरान कथित तौर पर हाथापाई शुरू हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला अपने पति पर चप्पल बरसाती नजर आ रही है, जबकि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़े दिखाई दे रहे हैं. डीएसपी वेस्ट- सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है. दोनों पक्षों के बीच पहले से फैमिली कोर्ट में विवाद चल रहा है. उसी मामले को लेकर थाना के बाहर कहासुनी के बाद मारपीट हुई है. पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »