बिहार: पति कॉलेज के गेट के बाहर इंतजार करता रहा, शादी के दूसरे दिन, दुल्हन प्रेमी संग फरार

मोतिहारी में शादी के दो दिन बाद दुल्हन कॉलेज जाने का बहाना बनाकर गहने और एक लाख रुपये लेकर प्रेमी संग फरार हो गई. 20 फरवरी को हुई शादी के बाद 22 फरवरी को वह गायब हो गई. पति ने तुरकौलिया थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
शादी के बाद फरार हुई दुल्हन. (Photo: Representational) शादी के बाद फरार हुई दुल्हन. (Photo: Representational)

सचिन पांडेय

  • मोतिहारी,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST

मोतिहारी में एक युवती की जबरन शादी करना परिजनों को महंगा पड़ गया. शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. ससुराल पक्ष के अनुसार वह लाखों के गहने और एक लाख रुपये नकद लेकर गायब हुई है.

बताया जा रहा है कि 20 फरवरी को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रगछि निवासी लक्की कुमारी की शादी तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मझार गांव निवासी भानु शर्मा से धूमधाम से हुई थी. 21 फरवरी को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची.

Advertisement

22 फरवरी को दुल्हन ने कॉलेज में परीक्षा होने की बात कही और पति के साथ मोतिहारी कॉलेज गई. कॉलेज गेट पर पति को खड़ा कर वह अंदर जाने की बात कहकर चली गई. इसी दौरान वह अपने मायके के एक आशिक के साथ फरार हो गई. काफी देर तक इंतजार के बाद जब वह वापस नहीं लौटी तो पति हैरान और परेशान हो गया.

शादी के दो दिन बार फरार हुई दुल्हन

काफी खोजबीन के बाद भी जब दुल्हन का कोई पता नहीं चला तो पति ने अपने परिजनों को सूचना दी. इसके बाद तुरकौलिया थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ससुराल पक्ष का आरोप है कि दुल्हन मायके और ससुराल के सभी आभूषण और एक लाख रुपये नकद लेकर गई है. ग्रामीणों के अनुसार दुल्हन की मां आंगनबाड़ी सेविका है और वह शादी से पहले पास के गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी. दूल्हा ड्राइवर का काम करता है.

Advertisement

ससुराल पक्ष ने थाना में दिया आवेदन

दुल्हन के प्रेमी संग फरार होने की खबर इलाके में तेजी से फैल गई है. फिलहाल लड़का पक्ष लड़की और गहनों की बरामदगी को लेकर दबाव बना रहा है, जबकि पुलिस जांच की बात कह रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement