'विश्वास नहीं हो रहा, कोई तीसरा...', रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर खान सर का संदेश

नेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत पर खान सर ने गहरा दुख व्यक्त किया गया है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है.

Advertisement
प्रिंस यादव की मौत पर खान सर ने जारी किया वीडियो संदेश. (Photo: Screengrabs) प्रिंस यादव की मौत पर खान सर ने जारी किया वीडियो संदेश. (Photo: Screengrabs)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिवार पूरे मामले की जांच कराने की मांग रहा है. इसी बीच खान सर ने एक वीडियो संदेश जारी कर दुख जताया है और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग है. उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई तीसरा शामिल है, जो हम दोनों के कोचिंग विवाद का फायदा उठाया है. आइए जानते हैं खान सर ने वीडियो संदेश में क्या कहा?

Advertisement

आज मन बहुत भारी है, विश्वास नहीं हो रहा: खान सर
वीडियो संदेश जारी करते हुए खान सर ने कहा कि आज बहुत भारी मन से आप सभी से बात कर रहा हूं. एक बेहद दुखद खबर ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है. अचानक कुछ लोगों के फोन आने लगे कि रोशन सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है. शुरुआत में मुझे इस खबर पर विश्वास ही नहीं हुआ. लगा कि शायद कोई गलत सूचना होगी. आजकल सोशल मीडिया और खबरों के दौर में कई बार अपुष्ट जानकारियां भी फैल जाती हैं, इसलिए मैंने पहले इस बात को गंभीरता से नहीं लिया.

लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने समाचार भेजने शुरू किए. जब मैंने खबरें देखीं और घटना के बारे में जाना, तो सच कहूं, मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई. समझ ही नहीं आया कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. यह घटना पूरे परिवार के लिए असहनीय पीड़ा लेकर आई है. भगवान इस दुख की घड़ी में परिवार को शक्ति और धैर्य प्रदान करें.

Advertisement

किसी भी परिवार के लिए अपने प्रिय सदस्य को इस तरह खो देना सबसे बड़ा दुख होता है. जब ऐसी खबर सुनने को मिलती है तो दिल बैठ जाता है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि किसी के परिवार के साथ ऐसी घटना कभी न हो. इस कठिन समय में मेरी पूरी संवेदना प्रिंस यादव के परिवार के साथ है.

फिलहाल परिवार जिस मानसिक स्थिति से गुजर रहा होगा, उसे हम सभी समझ सकते हैं. संभव है कि वे अभी किसी से बात करने की स्थिति में भी न हों. लेकिन हमसे जो भी सहायता संभव होगी, हम हर तरह से उनके साथ खड़े रहेंगे.

मीडिया से अनुरोध और  प्रशासन से मांग
खान सर ने कहा कि मैं मीडिया से भी विनम्र अनुरोध करना चाहता हूं कि इस संवेदनशील मामले में केवल प्रमाणित और आधिकारिक जानकारी ही प्रसारित की जाए. अफवाहों, अटकलों और अपुष्ट खबरों से बचना बेहद जरूरी है. अलग-अलग मीडिया संस्थानों द्वारा अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है. इसलिए आवश्यक है कि संबंधित पुलिस और जांच एजेंसियाँ जल्द से जल्द आधिकारिक बयान जारी करें और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करें, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

इस पूरे मामले में कई ऐसे प्रश्न हैं जिनके उत्तर अभी तक नहीं मिले हैं. यदि किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका या किसी साजिश की आशंका है, तो उसकी भी निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए. किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. यदि इस मामले में किसी व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

Advertisement

मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. यदि ऐसा है तो जांच एजेंसियों को पूरे मामले की पारदर्शी जांच करनी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके और किसी निर्दोष को परेशानी न हो, जबकि दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके.

भगवान परिवार को यह दुख सहने की शक्त दें: खान सर
आज इस दुखद घटना पर बोलते हुए शब्द भी कम पड़ जाते हैं. कई बार परिस्थितियां इंसान को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती हैं, जहां समझ नहीं आता कि क्या कहा जाए और क्या किया जाए. समय का यह कठिन दौर पूरे परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है. मैं दिवंगत प्रिंस यादव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. साथ ही उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें. मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच हो, ताकि सच्चाई सामने आए और न्याय सुनिश्चित हो सके. ॐ शांति!

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »