पोते की मौत के बाद पड़ोसी ने रची पुजारी की हत्या की साजिश! तंत्र-मंत्र के शक में बेटों संग मिलकर मार डाला

बिहार के कटिहार में 70 साल के पुजारी हीरालाल मंडल की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके 65 साल के पड़ोसी अनंतलाल मंडल को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को शक था कि पुजारी ने तंत्र-मंत्र से उसके छह महीने के पोते की जान ली थी.

Advertisement
पुजारी की हत्या के बाद परिजनों में मचा कोहराम. (Photo: ITG) पुजारी की हत्या के बाद परिजनों में मचा कोहराम. (Photo: ITG)

बिपुल राहुल

  • कटिहार,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:13 AM IST

कटिहार में 70 साल के पुजारी हीरालाल मंडल की हत्या में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि पुजारी की हत्या के पीछे कोई जमीन या पैसों का विवाद नहीं, बल्कि अंधविश्वास था. गांव के ही 65 साल के पड़ोसी अनंतलाल मंडल को शक था कि पुजारी तंत्र-मंत्र करते हैं और उन्होंने ही उसके छह महीने के पोते की जान ली है. इसी शक में उसने अपने दो बेटों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

Advertisement

पुलिस ने अनंतलाल को गिरफ्तार कर लिया है. उसके दोनों बेटों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पुजारी की हत्या के बाद शव को गांव के श्मशान घाट में पेड़ से लटका दिया था. मामला कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल के आजमनगर थाना क्षेत्र के खरसोता गांव का है. यहां रहने वाले 70 साल के हीरालाल मंडल गांव के पास बने मंदिर में रोज पूजा-पाठ करते थे. वह भजन-कीर्तन भी करते थे.

1 नवंबर की शाम वह मंदिर से निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे. परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे. अगले दिन 2 नवंबर को गांव के नरकटिया श्मशान घाट में उनका शव एक पेड़ से लटका मिला. यह खबर फैलते ही गांव में भीड़ जुट गई. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था.

Advertisement

शव की हालत देखकर परिवार ने हत्या की आशंका जताई थी. उनके शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार के निशान थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक साइंस लैब यानी FSL की टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए.

पोते की मौत के बाद पुजारी पर करने लगा था शक

पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच के लिए कटिहार के एसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम यानी SIT बनाई गई थी. पुलिस ने फॉरेंसिक जांच, तकनीकी सबूत और गांव के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई.

यह भी पढ़ें: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर दोस्त ने सीने में उतार दी गोली... 21 साल के युवक की हत्या

जांच के दौरान पुलिस को गांव के ही 65 साल के अनंतलाल मंडल पर शक हुआ. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने अपने दो बेटों के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली.

पुलिस के मुताबिक, अनंतलाल के छह महीने के पोते की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी. इसके बाद परिवार को शक होने लगा कि पुजारी हीरालाल मंडल ने तंत्र-मंत्र से बच्चे की जान ली है. इसी शक और गुस्से में अनंतलाल ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर पुजारी को मारने की प्लानिंग की. पुलिस का कहना है कि तीनों पुजारी को मंदिर से श्मशान घाट की तरफ ले गए और वहां धारदार चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी.

Advertisement

आरोपी के घर से मिली पुजारी की माला, बेटे के घर से चाकू बरामद

पुलिस ने जांच के दौरान कुछ सामान भी बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, पुजारी के गले में पहनी जाने वाली माला आरोपी के घर के आंगन में तुलसी के पौधे के पास छिपाकर रखी गई थी. हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू अनंतलाल के बेटे के घर से बरामद किया गया है. बारसोई के डीएसपी मंगलेश कुमार सिंह ने ने कहा कि पुलिस ने अनंतलाल को गिरफ्तार कर लिया है. उसके दोनों बेटों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »