मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक महिला सिपाही की तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है. ड्यूटी के दौरान महिला सिपाही अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए नजर आईं. उनकी यह तस्वीर सामने आने के बाद लोगों का ध्यान उनकी तरफ गया. एक तरफ महिला सिपाही के कंधों पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी थी, तो दूसरी तरफ उनकी गोद में एक मासूम बच्चा था. ड्यूटी के दौरान वह सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ अपने बच्चे की देखभाल करती हुई दिखाई दीं.
महिला सिपाही की तस्वीर में एक साथ दो जिम्मेदारियां दिखाई दे रही हैं. वह वर्दी में मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थीं और उसी दौरान अपने छोटे बच्चे को भी गोद में संभाल रही थीं. मां के लिए बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी बेहद अहम होती है. वहीं पुलिस की ड्यूटी में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण होती है. महिला सिपाही दोनों जिम्मेदारियों को एक साथ निभाती नजर आईं.
सोशल मीडिया पर वीडियो की चर्चा
महिला सिपाही का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो सामने आने के बाद लोग उनके कर्तव्यनिष्ठा और मातृत्व भाव की सराहना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि मां की जिम्मेदारी और वर्दी का फर्ज एक साथ निभाना आसान नहीं है. इसके बावजूद महिला सिपाही ने अपने कर्तव्य से पीछे हटे बिना ड्यूटी जारी रखी.
तस्वीर में दिखी महिला शक्ति और समर्पण
मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान बच्चे को गोद में लिए महिला सिपाही की तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का कारण बनी हुई है. इस तस्वीर में जहां पुलिस की वर्दी और ड्यूटी का फर्ज नजर आता है, वहीं दूसरी तरफ मां का अपने बच्चे के प्रति लगाव भी दिखाई देता है. महिला सिपाही की यह तस्वीर महिला शक्ति, समर्पण और जिम्मेदारी की एक मिसाल पेश कर रही है. लोगों के बीच उनकी ड्यूटी और मातृत्व दोनों को लेकर चर्चा हो रही है.
मनोज कुमार सिंह