हवा में एक ही जगह 4 मिनट तक मंडराता रहा CM सम्राट का हेलिकॉप्टर, VIP स्थल खाली कराने लगे सुरक्षाकर्मी

बिहार के हाजीपुर में पेपरलेस निबंध कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी हेलिकॉप्टर से रवाना हुए. उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर करीब चार मिनट तक 150 फीट की ऊंचाई पर एक ही जगह मंडराता रहा, जिससे कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया.

Advertisement
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया. Photo Screengrab कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया. Photo Screengrab

विकाश कुमार

  • हाजीपुर,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

बिहार के हाजीपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी पेपरलेस निबंध कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. दोनों नेता हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और उद्घाटन के बाद वापस रवाना होने के लिए हेलिकॉप्टर में सवार हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उड़ान भरने के बाद मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर करीब 150 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, लेकिन आगे बढ़ने के बजाय लगभग चार मिनट तक एक ही जगह हवा में मंडराता रहा. इस दौरान हेलिकॉप्टर ने दिशा भी बदली और कुछ समय के लिए हेलीपैड की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दिया.

Advertisement

हेलिकॉप्टर के काफी देर तक एक ही स्थान पर रहने से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया. एहतियात के तौर पर सुरक्षा में तैनात जवानों ने हेलीपैड के आसपास मौजूद लोगों को तुरंत वहां से हटाना शुरू कर दिया. कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि हेलिकॉप्टर दोबारा हेलीपैड पर उतर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

करीब चार मिनट तक हवा में मंडराने के बाद हेलिकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी और हाजीपुर से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गया.

जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर के कुछ देर तक हवा में मंडराने की वजह रूट लाइन की पुष्टि नहीं होना बताया जा रहा है. रूट क्लीयरेंस मिलने के बाद ही हेलीकॉप्टर ने आगे की उड़ान जारी रखी.

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार हाजीपुर पहुंचे. उनके आगमन पर एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री ने जिला निबंधन कार्यालय पहुंचकर पेपरलेस निबंध व्यवस्था समेत कई नई पहल की शुरुआत की. इनका उद्देश्य लोगों को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है.

Advertisement

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक कार्यों में आधुनिक तकनीक के अधिक से अधिक उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इससे लोगों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं मिल सकेंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »