भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर को भेजा मानहानि नोटिस, ये है मामला

बेतिया में जनसुराज के प्रशांत किशोर और सांसद डॉ. संजय जायसवाल का विवाद अब अदालत पहुंच गया है. किशोर ने जायसवाल पर निजी पेट्रोल पंप के लिए ओवरब्रिज अलॉटमेंट बदलवाने का आरोप लगाया और उन्हें टूटपुजिया नेता कहा. सांसद ने मानहानि का मामला दायर कर दिया है. यह विवाद पश्चिम चंपारण की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहा है.

Advertisement
दोनों के बीच जुबानी जंग अब अदालत तक पहुंच गई है. (File Photo: ITG) दोनों के बीच जुबानी जंग अब अदालत तक पहुंच गई है. (File Photo: ITG)

अभिषेक पाण्डेय

  • बेतिया,
  • 24 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

बेतिया में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और सांसद डॉ. संजय जायसवाल के बीच चल रहा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है. जुबानी जंग से शुरू हुई यह लड़ाई अब अदालत तक पहुंच गई है. सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने अपने वकील राजन कुमार चतुर्वेदी के माध्यम से बेतिया व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां परिवाद पत्र दाखिल किया है.

Advertisement

मामला तब गरमाया जब प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में संजय जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने अपने निजी पेट्रोल पंप के लिए छावनी ओवरब्रिज के अलॉटमेंट में बदलाव करवाया है. इतना ही नहीं, किशोर ने उन्हें टूटपुजिया नेता तक कह डाला.

सांसद ने इसे अपनी छवि पर हमला बताते हुए पहले वकालतनामा नोटिस भेजा था, लेकिन उत्तर से असंतुष्ट होकर अब मामला अदालत में ले गए हैं. वकील का कहना है कि यह स्पष्ट मानहानि का मामला है.

उधर, प्रशांत किशोर का कहना है कि उनके बयान तथ्य और जनहित से जुड़े हैं. आने वाले दिनों में अदालत में उनका पक्ष सामने आएगा.

इस पूरे घटनाक्रम ने पश्चिम चंपारण की राजनीति में नई सरगर्मी पैदा कर दी है. अब देखना होगा कि यह विवाद सिर्फ राजनीति तक सीमित रहता है या अदालत से निकलकर और बड़ा मुद्दा बन जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »