सरकारी इंजीनियर के घर SVU की रेड... पत्नी ने घर के पीछे फेंक दिया नोटों से भरा बैग, पटना से सहरसा तक पहुंची टीम

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में SVU ने रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के सुप्रिंटेंडिंग इंजीनियर विजय कुमार के पटना, सहरसा और औरंगाबाद के ठिकानों पर छापेमारी की. आरोप है कि पटना में टीम के पहुंचने पर उनकी पत्नी ने घर के पीछे नोटों से भरा थैला फेंक दिया, जिसे टीम ने बरामद कर लिया है. शुरुआती जांच में करीब 3.28 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है.

Advertisement
बैंग में मिली लाखों की नकदी. (Photo: Screengrab) बैंग में मिली लाखों की नकदी. (Photo: Screengrab)

सुजीत कुमार

  • पटना,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

बिहार में एक सरकारी इंजीनियर के घर छापेमारी करने पहुंची टीम के सामने ऐसा कुछ हुआ, जिसे देख अफसर भी हैरान रह गए. जैसे ही विशेष निगरानी इकाई (SVU) की टीम पटना में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर विजय कुमार के घर पहुंची, उनकी पत्नी ने पहले दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया. इसी दौरान घर के पीछे नोटों से भरा एक थैला फेंक दिया गया. लेकिन टीम की नजर उस पर पड़ गई और थैला बरामद कर लिया गया.

Advertisement

यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई थी. SVU की टीम ने पटना के अलावा सहरसा और औरंगाबाद में भी उनके ठिकानों पर तलाशी ली. शुरुआती जांच में विजय कुमार के पास उनकी कमाई के मुकाबले करीब 3 करोड़ 28 लाख 70 हजार 600 रुपये की ज्यादा संपत्ति होने का आरोप है. मामला 4 नवंबर 2026 का है.

यहां देखें वीडियो

बिहार की विशेष निगरानी इकाई की अलग-अलग टीमें पथ निर्माण विभाग में तैनात सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर विजय कुमार के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंचीं. पटना के दानापुर गोला रोड और महेश नगर में उनके घरों की तलाशी ली गई. इसी दौरान पटना वाले आवास पर कथित तौर पर उनकी पत्नी ने गेट खोलने से इनकार कर दिया. आरोप है कि इसी बीच घर के पीछे नोटों से भरा एक थैला फेंक दिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हैदराबाद, सिकंदराबाद समेत 3 इलाकों में ED की छापेमारी, ₹326.49 करोड़ के बैंक लोन में गड़बड़ी का मामला

SVU की टीम ने थैले को देख लिया और उसे बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया. टीम अब बरामद सामान की जांच कर रही है. इससे पहले छापेमारी के दौरान करीब 10 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना भी सामने आई थी.

3.28 करोड़ की संपत्ति का आरोप, कमाई से 139.87 फीसदी ज्यादा

SVU की शुरुआती जांच के मुताबिक, विजय कुमार के पास उनकी कमाई से करीब 139.87 फीसदी ज्यादा संपत्ति होने का आरोप है. शुरुआती अनुमान में इस संपत्ति की कीमत 3 करोड़ 28 लाख 70 हजार 600 रुपये है. जांच एजेंसी को जानकारी मिली थी कि विजय कुमार और उनकी पत्नी के नाम पर पटना के दानापुर समेत दूसरे इलाकों में कई फ्लैट, जमीन के टुकड़े और बड़े मकान हैं. इसी के आधार पर पहले जांच की गई और फिर मामला दर्ज कर छापेमारी की गई.

घर से नकदी, सोने-चांदी के गहने और बैंक में जमा रकम मिली

तलाशी के दौरान पटना के साईं शरणम आवास से करीब 31 लाख 42 हजार रुपये कैश मिला है. इसके अलावा अलग-अलग बैंकों में करीब 10 लाख रुपये की सावधि जमा यानी FD का पता चला है. जांच में करीब 23 लाख 23 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहनों और निवेश से जुड़े दस्तावेजों का भी पता चला है. इसके साथ ही विजय कुमार और उनकी पत्नी के बैंक खातों में करीब 1 करोड़ 29 लाख 46 हजार रुपये जमा होने का पता चला है. एजेंसी इन संपत्तियों और पैसों के स्रोत की पड़ताल कर रही है.

Advertisement

SVU की टीम ने सिर्फ पटना में ही नहीं, बल्कि सहरसा और औरंगाबाद में भी तलाशी ली. सहरसा में विजय कुमार का कार्यालय और आवास खंगाला गया. औरंगाबाद के दाऊदनगर में भी उनके ठिकाने पर छापेमारी की गई. दरअसल, SVU को विजय कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायत मिली थी.

फिलहाल एजेंसी बरामद नकदी, गहनों, बैंक खातों और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि इन संपत्तियों को खरीदने के लिए पैसा कहां से आया और क्या इसका हिसाब विजय कुमार की घोषित कमाई से मैच होता है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »