एक तरफ ममता, दूसरी ओर खाकी का फर्ज! CM सिक्योरिटी में ड्यूटी, बच्चे को कलेजे से चिपकाए दिखी 'सिपाही मां'

Rohtas News: बिहार के सासाराम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान गोद में मासूम बच्चे को संभाले नजर आईं महिला सिपाही. खाकी का फर्ज और मां की जिम्मेदारी साथ निभाने का वीडियो वायरल. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
सासाराम से सामने आई महिला कांस्टेबल की इस तस्वीर ने जीता लाखों लोगों का दिल.(Photo:ITG) सासाराम से सामने आई महिला कांस्टेबल की इस तस्वीर ने जीता लाखों लोगों का दिल.(Photo:ITG)

रंजन कुमार 

  • रोहतास,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:06 PM IST

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जो न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचती हैं, बल्कि समाज के सामने फर्ज और समर्पण की एक बेमिसाल छाप छोड़ जाती हैं. बिहार के रोहतास जिले के सासाराम से एक ऐसी ही दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक महिला सिपाही की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Advertisement

वायरल वीडियो में महिला सिपाही ड्यूटी के दौरान अपने मासूम बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं. एक तरफ जहां उनके कंधों पर राज्य के मुख्यमंत्री की VVIP सुरक्षा व्यवस्था का सख्त जिम्मा था, वहीं दूसरी तरफ गोद में अपने अबोध बच्चे की देखभाल का अहसास भी.

दोहरे कर्तव्य का बेहतरीन संतुलन 

सासाराम में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इसी सुरक्षा घेरे में तैनात इस महिला पुलिसकर्मी ने बिना अपने कर्तव्य से समझौता किए, दोनों जिम्मेदारियों को एक साथ बखूबी निभाया.

जैसे ही इस लम्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने महिला सिपाही की कर्तव्यनिष्ठा और मातृत्व भाव की खुले दिल से सराहना शुरू कर दी. देखें VIDEO:- 

इंटरनेट यूजर्स और स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक तरफ घर-परिवार और छोटे बच्चे की परवरिश और दूसरी तरफ पुलिस की सख्त, अनुशासित और थका देने वाली ड्यूटी, इन दोनों को एक साथ संभालना बेहद कठिन काम है. इसके बावजूद महिला सिपाही ने अपने कदम पीछे नहीं हटाए.

Advertisement

यह तस्वीर आज के दौर में 'महिला शक्ति', अदम्य साहस और पेशेवर निष्ठा की एक जीवंत मिसाल पेश कर रही है. कड़ी धूप और मुस्तैदी भरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने बच्चे की मुस्कुराती निगाहों को संभालती इस सिपाही ने यह साबित कर दिया है कि एक नारी जब ठान ले, तो वह मातृत्व की ममता और सेवा के फर्ज को एक समान ऊंचाई दे सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »