'पहले नीतीश कुमार खाली करें सरकारी बंगला...', मां राबड़ी देवी को मिले नोटिस पर भड़के तेज प्रताप, सरकार को दी खुली चुनौती!

बिहार सरकार ने राजद नेता राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का 15 दिन का नोटिस दिया. तेज प्रताप यादव ने पलटवार कर पूर्व सीएम नीतीश कुमार का आवास खाली कराने की मांग की.

Advertisement
10 सर्कुलर रोड छिनने के सवाल पर भड़के तेज प्रताप यादव. ( Photo: ITG) 10 सर्कुलर रोड छिनने के सवाल पर भड़के तेज प्रताप यादव. ( Photo: ITG)

aajtak.in

  • पटना,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

बिहार की सियासत में एक बार फिर 'वीआईपी सरकारी बंगले' को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार के मुख्य ठिकाने '10 सर्कुलर रोड' स्थित सरकारी आवास को खाली करने के लिए दिए गए 15 दिनों के अल्टीमेटम के बाद लालू परिवार और विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राबड़ी देवी के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए एक बड़ा राजनीतिक दांव चल दिया है.

Advertisement

पटना के ऐतिहासिक 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली करने के सरकारी नोटिस पर जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बेटे तेज प्रताप यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने जदयू नेता नीतीश कुमार को सीधे आड़े हाथों लेते हुए कहा, ''यदि सरकार नियमों का हवाला दे रही है, तो सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सरकारी आवास खाली होना चाहिए. जब वह (नीतीश कुमार) अपने पूर्व मुख्यमंत्री वाले दर्जे का आवास खाली कर देंगे, तो मां (राबड़ी देवी) भी 10 सर्कुलर रोड वाला यह आवास तुरंत खाली कर देंगी. सरकार को दोहरा मापदंड नहीं अपनाना चाहिए.''

क्या है पूरा मामला?  
बिहार का 10 सर्कुलर रोड सिर्फ एक बंगला नहीं है, बल्कि पिछले कई दशकों से राजद और लालू परिवार की राजनीतिक गतिविधियों का सबसे बड़ा केंद्र रहा है. वर्तमान में यह बंगला बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम पर आवंटित है.

Advertisement

पहले ही हो चुका है नया आवंटन
बिहार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने साफ किया है कि साल 2025 के आखिर में ही राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष के नाते '39 हार्डिंग रोड' स्थित सरकारी आवास आवंटित कर दिया गया था.

तैयार है नया बंगला
विभाग के अनुसार, राबड़ी देवी के लिए 39 हार्डिंग रोड वाले नए आवास को पूरी तरह से रेनोवेट और सुसज्जित कर दिया गया है. इसके बावजूद उन्होंने पुराना 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं किया.

मंत्री को हुआ आवंटन
अब भवन निर्माण विभाग ने नियमों का हवाला देते हुए 10 सर्कुलर रोड वाले इस हाई-प्रोफाइल बंगले को एनडीए सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया है. मंत्री नंदकिशोर राम को जल्द ही इस आवास में शिफ्ट होना है, जिसके चलते विभाग ने राबड़ी देवी को 15 दिनों के भीतर हर हाल में बंगला खाली करने का अल्टीमेटम थमाया है.

'हर हाल में खाली करना होगा आवास'
इस मामले पर बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने सख्त लहजे में कहा है कि अब इस मामले में कोई ढील नहीं दी जाएगी. चूंकि नया बंगला पूरी तरह बनकर तैयार है और यह आवास दूसरे मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित हो चुका है, इसलिए राबड़ी देवी को हर हाल में 10 सर्कुलर रोड खाली कर नए बंगले में शिफ्ट होना ही पड़ेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »