कोचिंग से लौट रही छात्रा को बदमाशों ने किडनैप कर किया रेप, 2 दिनों तक बनाए रखा बंधक

बिहार के रोहतास में कोचिंग से पढ़कर लौट रही छात्रा को बदमाशों ने किडनैप कर लिया और दो दिन तक उसके साथ रेप करते रहे. जब छात्रा घर लौटी तो माता-पिता को पूरे घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

Advertisement
रोहतास में छात्रा को किडनैप कर किया रेप रोहतास में छात्रा को किडनैप कर किया रेप

रंजन कुमार 

  • रोहतास,
  • 11 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

रोहतास जिले के कोचस बाजार में कोचिंग से पढ़ाई कर लौट रही छात्रा को किडनैप कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर छात्रा को बाइक पर बैठाकर ले गए. फिर उसे दो दिन तक बंधकर बनाकर रखा और उसका रेप करते रहे. 

छात्रा के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ कोचस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़ित छात्रा के अनुसार वह कोचिंग करने के बाद कोचस चौक के दिनारा रोड पर खड़ी थी. इसी दौरान भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के मझिआव निवासी प्रकाश कुमार, कोचस थाना क्षेत्र के अमैसीडीहरा गांव निवासी अनिल कुमार और दिनारा थाना क्षेत्र के उसराव निवासी बिट्टू कुमार वहां पहुंचे. 

Advertisement

भाई को जान से मारने की धमकी देकर लड़की को उठाया
इसके बाद हथियार के बल पर छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए लड़की को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठाकर बिक्रमगंज ले गए. वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. रेप के बाद आरोपियों ने उसे दो दिन बाद गोडारी में ले जाकर छोड़ दिया और फरार हो गए.

पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी. तब जाकर परिवार वाले उसे घर लेकर आए. मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज करवाया गया है. साथ ही मेडिकल जांच भी कराई गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुट गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »