वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव के घर पुलिस के पहुंचने पर हुआ बवाल, VIDEO

बिहार MLC चुनाव से पहले पटना में RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर देर रात पुलिस पहुंची. पुलिस के आने की वजह चुनाव को प्रभावित करने के लिए कुछ लोगों के वहां पहुंचने की सूचना बताई गई है. डॉ. संजीव ने गेट नहीं खोला और प्रशासन पर आरोप लगाए.

Advertisement
पटना में RJD उम्मीदवार के घर पहुंची पुलिस, तेजस्वी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल.(Pic-Screengrab) पटना में RJD उम्मीदवार के घर पहुंची पुलिस, तेजस्वी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल.(Pic-Screengrab)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:23 AM IST

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए आज (शुक्रवार 23 अक्टूबर) मतदान हो रहा है. इससे पहले पटना में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पटना शिक्षक निर्वाचन सीट से RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पुलिस पहुंची. बताया जा रहा है कि पुलिस और प्रशासन को जानकारी मिली थी कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए कुछ लोग RJD उम्मीदवार के घर पहुंचे हैं.

Advertisement

हालांकि, RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने अपने घर का गेट पुलिस के लिए नहीं खोला. इसके बाद देर रात उन्होंने मीडिया से बात की और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए.

इस घटनाक्रम को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि आखिर बिना सर्च वारंट के पुलिस RJD उम्मीदवार के घर क्यों पहुंची थी? तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि लालू प्रसाद यादव हों, तेजस्वी यादव हों या RJD के दूसरे नेता, वे डरने वाले नहीं हैं.



8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हो रहा है. इन सीटों के लिए कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चुनाव में 5,32,847 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 3,86,199 पुरुष, 1,46,611 महिला और 37 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं.

Advertisement

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की इन 8 सीटों पर कुल 150 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें स्नातक सीटों पर 90 और शिक्षक सीटों पर 60 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. पटना में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »