बिहार: गोपालगंज में जमीन विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला, 22 गिरफ्तार

Bihar: गोपालगंज में जमीन का विवाद सुलझाने के लिए गयी पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया। इस हमले में थानाध्यक्ष सहित 9 पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई है. घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव की बतायी जा रही है.

Advertisement
 पुलिस पर हमले में 22 गिरफ्तार पुलिस पर हमले में 22 गिरफ्तार

विकाश कुमार दुबे

  • गोपालगंज,
  • 20 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

बिहार के गोपालगंज में विवाद सुलझाने के लिए गयी पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया. इस हमले में थानाध्यक्ष सहित 9 पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई है. घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव की बतायी जा रही है. इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Advertisement

विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़हरा गांव निवासी सत्यनारायण सिंह और जगन भगत बीच जमीन लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था. बीते शनिवार को थाना परिसर में आयोजित जानता दरबार में भी दोनों पक्ष पहुंचे थे और आपस में उलझ गए थे. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करा दिया. इसी विवाद को लेकर बुधवार को दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. इस घटना की सूचना पाकर गोपालपुर थानाध्यक्ष आशीष कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचे. जहां दोनो पक्षों को पुलिस समझाने का प्रयास करने में जुट गयी. इसी दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया. जिससे थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई है.

पुलिस पर हमला मामले में 76 नामजद, 22 गिरफ्तार

Advertisement

गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में विवाद सुलझाने के लिए गयी पुलिस टीम पर हमला किये जाने के मामले में पुलिस 76 लोगों को नामजद करते हुए, 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. गिरफ्तार आरोपियों में बृजकिशोर सिंह, विशाल सिंह, रामनगीना भगत, रामनरेश भगत, रामनरेश चौहान, सुरेश मांझी, विसुनजय सिंह, प्रमोद कुमार, हेमनाथ मांझी, सयसुद्दीन मियां, देवनाथ मांझी, हरिन्द्र भगत, रामदेव सिंह, शैलेश कुमार, शशिकांत कुमार, योगेंद्र भगत, अजय कुमार, चंदू कुमार, सुजीत कुमार, अभिषेक कुमार, चंद्रप्रकाश और सत्यनारायण शामिल हैं.
 
गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची थी एक युवक दूसरे पक्ष के लोगों को कब्जे से निकाल कर अपने साथ ले जा रही थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस की टीम पर भी रोड़ेबाजी की गयी. जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोट आयी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »