भागलपुर में ऑफिसर की हत्या करने वाले का एनकाउंटर... खुद को घिरता देख कर दी फायरिंग, 3 पुलिसकर्मी घायल

बिहार में भागलपुर के सुल्तानगंज जिला परिषद ऑफिस में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्ण भूषण कुमार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस मामले में बिहार पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी रामधनी यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. इस दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

Advertisement
मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल. (Photo: Representational) मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल. (Photo: Representational)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:32 AM IST

बिहार के भागलपुर में कार्यकारी पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या के बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. हत्या के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी रामधनी यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. घटना के बाद इस कार्रवाई की चर्चा हो रही है.

दरअसल, मंगलवार को भागलपुर के सुल्तानगंज जिला परिषद कार्यालय में कार्यकारी पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात ने प्रशासनिक महकमे को झकझोर कर रख दिया था. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी.

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी रामधनी यादव एक ठिकाने पर छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन रामधनी यादव ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: चार साल की भांजी से दरिंदगी का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, यूपी पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम

अचानक शुरू हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से चली गोलियों में रामधनी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए.

घायल आरोपी और पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है.

Advertisement

फिलहाल, पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement