बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव का मामला एक बार फिर चर्चा में है. तेज प्रताप की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब अनुष्का यादव का पहला बयान सामने आया है. पटना में एक कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए पहुंचीं अनुष्का ने आज तक के कैमरे पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वह तेज प्रताप की बातों पर ध्यान नहीं देतीं और उनके दीर्घायु होने की कामना करती हैं. अनुष्का यादव पटना के कदमकुआं स्थित रूप चंद भगत उत्सव हॉल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंची थीं. इस दौरान उनके साथ उनका भाई और बेटी भी मौजूद थे.
इसी बीच उन्होंने तेज प्रताप यादव की तरफ से लगाए गए आरोपों पर पहली बार खुलकर बात की. अनुष्का ने कहा, 'मैं उनकी बातों पर ध्यान नहीं देती हूं. उन्होंने जो भी आरोप लगाया है, उसका जवाब वही देंगे, लेकिन मैं इसका जवाब नहीं दूंगी. मैं उनके दीर्घायु होने की कामना करती हूं.' अनुष्का के इस बयान में तेज प्रताप के आरोपों पर सीधे जवाब देने से दूरी दिखाई दी. उन्होंने साफ कहा कि वह इस मामले में अपनी ओर से कोई जवाब नहीं देना चाहतीं. इसके बजाय उन्होंने तेज प्रताप के लिए लंबी उम्र की कामना की.
तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया था कि पटना के कदमकुआं स्थित रूप चंद भगत उत्सव हॉल में उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. इसी जगह पर अनुष्का यादव अपने भाई और बेटी के साथ कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए पहुंची थीं.
तेज प्रताप की पोस्ट और अनुष्का के बयान के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में आ गया है. हालांकि, अनुष्का ने अपने बयान में तेज प्रताप के आरोपों पर विस्तार से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. उन्होंने कहा कि आरोपों का जवाब तेज प्रताप खुद देंगे.
पहले भी चर्चा में रही है तेज प्रताप की निजी जिंदगी
तेज प्रताप यादव की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है. साल 2018 में उनकी शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी. हालांकि, यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और मामला तलाक तक पहुंच गया. अब तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़ा विवाद चर्चा में है. तेज प्रताप के आरोपों के बीच अनुष्का का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने आरोपों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है.
सुजीत कुमार