अनंत सिंह 'छोटे सरकार' ने सिर्फ 5 सेकंड और 5 शब्दों में खत्म कर दिया भाषण! नारों से गूंज उठी सभा, अब इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Anant Singh Viral Speech: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने सिर्फ 5 सेकंड में खत्म किया भाषण. मंच पर छोटे सरकार बोले- 'सब आदमी के प्रणाम करहियो...' अब उनके इस संक्षिप्त भाषण को लेकर लंबी बहस छिड़ गई है...

Advertisement
मंच से सिर्फ एक लाइन बोले JDU विधायक अनंत सिंह.(Photo:ITG) मंच से सिर्फ एक लाइन बोले JDU विधायक अनंत सिंह.(Photo:ITG)

aajtak.in

  • पटना,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:22 PM IST

बिहार की राजनीति में अपने दबंग अंदाज और अनोखी बयानबाजी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह उर्फ 'छोटे सरकार' एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस बार वजह उनका कोई विवादित बयान नहीं, बल्कि उनका 'इतिहास का सबसे छोटा राजनीतिक भाषण' है.

एक जनसभा के दौरान मंच संचालक ने जब भारी उत्साह और नारों के बीच अनंत सिंह का नाम पुकारा, तो लोगों को लगा कि बाहुबली विधायक कोई लंबा-चौड़ा भाषण देंगे. लेकिन अनंत सिंह ने मंच पर आकर जो किया, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.

Advertisement

कैमरा सेट होने से पहले ही खत्म हो गया भाषण
मंच से उद्घोषक ने बड़े जोश में ऐलान किया, 'अब हमारे बीच अनंत सिंह जी आएंगे और आप सबको संबोधित करेंगे...'

भीड़ ने तालियों और 'छोटे सरकार जिंदाबाद' के नारों से आसमान गुंजा दिया. लोग मोबाइल कैमरे ऑन कर रिकॉर्डिंग करने लगे. अनंत सिंह माइक के पास अपने चिरपरिचत अंदाज में चश्मा लगाकर पहुंचे, ठेठ भोजपुरी लहजे में बोले, ''सब आदमी के प्रणाम करहियो..." (आप सबको प्रणाम...) 

और इतना कहते ही वे तुरंत माइक छोड़कर पीछे मुड़े और अपनी कुर्सी की तरफ चले गए. पूरा भाषण मुश्किल से 5 सेकंड और 5 शब्दों में समाप्त हो गया. कई लोग जब तक अपने फोन का कैमरा ठीक से सेट कर पाते, तब तक भाषण खत्म हो चुका था. देखें VIDEO:- 

सोशल मीडिया पर बंटे लोग 
अनंत सिंह का यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं. अनंत सिंह के समर्थकों का कहना है कि जनता के दिल पर राज करने के लिए लंबे और उबाऊ भाषणों की जरूरत नहीं होती. छोटे सरकार का यह ठेठ अंदाज और सादगी ही उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. बड़े-बड़े मंचों से दिए गए लंबे भाषण इस एक वाक्य के सामने फेल हैं." कुछ ने तो मजाक में यहां तक लिख दिया कि उनके इस आधे लाइन के भाषण से एनडीए बांकीपुर चुनाव भी जीत सकती है.

Advertisement

आलोचकों का तंज
वहीं दूसरी तरफ, कई इंटरनेट यूजर्स ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, ''बिहार का दुर्भाग्य देखिए कि जो नेता मंच पर खड़े होकर जनता के सामने एक लाइन सही से नहीं बोल सकते, उन्हें मोकामा की जनता बार-बार विधायक बना देती है.''

जानिए कौन हैं अनंत सिंह? 
बिहार के राजनीतिक और आपराधिक गलियारों में अनंत सिंह एक बेहद चर्चित और बड़ा नाम हैं. अनंत सिंह पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट से लगातार कई बार विधायक चुनते आ रहे हैं. इस इलाके में उनका राजनीतिक प्रभाव इतना ज्यादा है कि उन्हें स्थानीय लोग 'छोटे सरकार' के नाम से बुलाते हैं.

अनंत सिंह की पहचान बिहार के दिग्गज बाहुबली नेताओं में होती है. उन पर हत्या, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे दर्जनों संगीन आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं. वहीं, बग्घी की सवारी करने, अजगर और लकी जानवर पालने और अपने बेबाक-ठेठ देसी अंदाज के लिए वे पूरे देश में जाने जाते हैं.

बता दें कि अनंत सिंह JDU, RJD और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं. फिलहाल वे सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA खेमे से जुड़े हुए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »