ट्रायंफ मोटरसाइकिल ने भारत में लॉन्च की Triumph Tiger 800 XCA

ट्रायंफ मोटरसाइकिल ने भारत में ऑन और ऑफ रोड Tiger 800 XCA लॉन्च किया है. इस बाइक को खास रूप से ऑफ रोड ड्राइविंग के लिए बनाया गया है.

Advertisement
Triumph Tiger 800 XCA Triumph Tiger 800 XCA

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2015,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

ट्रायंफ मोटरसाइकिल ने भारत में ऑन और ऑफ रोड Tiger 800 XCA लॉन्च किया है. इस बाइक को खास रूप से ऑफ रोड ड्राइविंग के लिए बनाया गया है.

ट्रायंफ मोटरसाइकिल इंडिया के एमडी विमल संबली ने कहा कि जो लोगो ऑफ रोड ड्राइविंग ज्यादा पसंद करते हैं उनके लिए Tiger 800XCA बेहतरीन साबित होगी क्योंकि इसे खास तौर पर एडवेंचर्स बाइक का रूप दिया गया है. यह मॉडल XC सीरीज की टॉप मॉडल में शामिल होगी.

इस बाइक की के बारे में बात की जाए तो इसमे कुछ ऐसी खुबियां हैं जो सिर्फ कार में ही मिलती हैं जैसे एबीएस सिस्टम,ट्रैक्शन कंट्रोल, और क्रूज कंट्रोल वगैरह. इस बाइक में Aux सॉकेट और ट्रिप कंट्रोल भी लगाया गया है.

इस बाइक में 650W का ऑल्टरनेटर लगा है जो बाइक की एक्सेसरीज की पॉवर की जरूरतों को पूरा करेगा. इस बाइक में 3 मोड हैं, पहला एबीएस सिस्टम दूसरा ट्रैक्शन कंट्रोल और तीसरा थ्रौट्ल मैप्स. बाइक चलाते वक्त इन तीनो मोड में से ऑन य ऑफ रोड के हिसाब से कोई भी एक मोड सेलेक्ट किया जा सकता है. यह तीन मोड गाड़ी चालक को किसी भी रोड पर गाड़ी चलाने की बेहतरीन अनुभव देंगे.

यह बाइक दो कलर, खाकी ग्रीन और क्रिस्टल व्हाइट में उपलब्ध है. इस बाइक की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 13.75 लाख रुपये हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »