Suzuki रोड सेफ्टी इंडेक्स: दिल्ली की सड़कें सबसे बेस्ट और बेंगलुरु की सबसे सुरक्षित

Maruti Suzuki इंडिया ने सड़क सुरक्षा इंडेक्स जारी किया जानें कौन-कौन रहा विजेता.

Advertisement
Representational image Representational image

साकेत सिंह बघेल / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki इंडिया ने सड़क सुरक्षा इंडेक्स जारी किया. इसमें राष्ट्रीय राजधानी और मुंबई सहित आठ शहरों को शामिल किया गया है.

इसमें पैदल चलने वाले लोगों के अधिकारों की दृष्टि से दिया गया है. कनेक्टिविटी, सड़कों की क्वालिटी और सड़क ढांचे में दिल्ली सबसे आगे हैं. इंडेक्स के अनुसार सड़क सुरक्षा के मामले में बेंगलुरु शीर्ष पर है, जबकि सड़कों पर साफ सफाई के मामले में अहमदाबाद सबसे आगे है.

Advertisement


इस इंडेक्स में नागरिकों के विचारों और जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण के आधार पर कई श्रेणियां बनाई गईं थीं.

इस इंडेक्स में देश के विभिन्न शहरों को सुरक्षा के मानदंडों मसलन सड़क पर रोशनी, रखरखाव और ढांचे के आधार पर रेटिंग दी गई है. विजेता शहरों के नाम केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने घोषित किए.

इस इंडेक्स में पुणे, कोलकाता और हैदराबाद को भी शामिल किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »