होंडा कार के लिए अच्छा रहा दिसंबर का महीना, City सबसे पॉपुलर

2017 का दिसंबर का महीना 2016 के दिसंबर के महीने की तुलना में कार निर्माता कंपनी होंडा के लिए बेहतर साबित हुआ. तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी होंडा कार की दिसंबर में घरेलू बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 12,642 वाहन रही. इससे पहले कंपनी ने दिसंबर 2016 में 10,071 वाहन बेचे थे.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:23 PM IST

2017 का दिसंबर का महीना 2016 के दिसंबर के महीने की तुलना में कार निर्माता कंपनी होंडा के लिए बेहतर साबित हुआ. तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी होंडा कार की दिसंबर में घरेलू बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 12,642 वाहन रही. इससे पहले कंपनी ने दिसंबर 2016 में 10,071 वाहन बेचे थे.

भाषा की खबर के मुताबिक, कंपनी ने बयान में कहा कि 62,573 इकाइयों की बिक्री के साथ उसकी प्रमुख कार वाली मध्यम आकार की सिडान के रूप में उभरी है. चालू वित्त वर्ष के नौ महीनों अप्रैल-दिसंबर में कुल बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 1,29,964 वाहन रही, जो 2016 की इसी अवधि में 1,08,522 वाहन थी.

Advertisement

कंपनी ने कहा कि पूरे 2017 में कुल 1,78,755 वाहनों की बिक्री गई जो 2016 में की गई बिक्री 1,56,107 वाहन से 15 प्रतिशत अधिक है. बिक्री संख्या पर प्रतिक्रिया देते हुए होंडा कार्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष युइचिरो युएनो ने कहा, यह साल होंडा कारों के लिए मील का पत्थर साबित हुआ क्योंकि हमारी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार सिटी ने इस बाजार में सफलतापूर्वक दो दशक पूरे किए.

उन्होंने कहा कि सिटी 2017 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मध्यम आकार की सिडान के रूप में उभरी है. 2017 में की बिक्री की गई. 2017 में बिक्री में तेजी के पीछे सिटी और डब्ल्यूआर-वी का हाथ रहा. दिसंबर महीने में भी बिक्री के मामले में सिटी शीर्ष पर रही, इस दौरान सिटी की 4,365 इकाई बेची गई.

Advertisement

इसके बाद डब्ल्यूआर-वी की 3,760 इकाई, जैज की 1,891, अमेज की 1,415, बीआर-वी की 880, ब्रियो की 291 और सीआर-वी की 40 इकाइयों की बिक्री की गई. इसी के साथ कुल घरेलू बिक्री 12,642 वाहन रही. कंपनी ने दूसरे बाजारों में 730 वाहनों का निर्यात किया, जिसके बाद दिसंबर में उसकी बिक्री 13,372 वाहन रही. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »