दुबई पुलिस की Bugatti Veyron है दुनिया की सबसे फास्ट पैट्रोल कार

दुबई पुलिस दुनिया की सबसे फास्ट पैट्रोल कार की मालिक है. इनके पास पहले से ही लिमिटेड एडिशन Aston Martin One 77 से लेकर Lamborghini Aventador और Ferrari FF मौजूद है.

Advertisement
फोटो क्रेडिट- दुबई पुलिस फोटो क्रेडिट- दुबई पुलिस

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

कभी दुबई में रहना हुआ तो भारत की पुलिस की तरह वहां कि पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने के बारे में सोंचना भी नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि दुबई पुलिस की Bugatti Veyron को दुनिया की सबसे तेज पुलिस पैट्रोल कार करार दिया गया है.


दुबई पुलिस के पास पहले से ही 14 सुपर फास्ट कारें मौजूद हैं. इस लिस्ट में लिमिटेड एडिशन Aston Martin One 77 से लेकर और Ferrari FF शामिल है. अब दुबई पुलिस ने Buggati Veyron को भी शामिल कर लिया है.

Advertisement

दुनिया की दूसरी सबसे फास्ट कार Lamborghini Gallardo LP560-4 है जो कि इटालियन फोर्स के पास है.


Bugatti Veyron 0-60mhp की स्पीड केवल 2.5 सेकंड में पकड़ लेती है इसलिए इसे दुनिया की सबसे फास्ट पुलिस कार घोषित किया गया है. दुबई पुलिस में इन कारों को इसलिए जगह दी गई थी ताकी जनता के बीच फोर्स की इमेज को बढ़ाया जा सके. लेकिन इस कार को अब तक की सबसे बेहतरीन कार का दर्जा दिया जा सकता है, जो कि 253mph (400 kmph) तक पहुंच जाता है.

दूसरी तरफ की बात करें तो इसकी स्पीड 150 kmph ही है. इस जानकारी को दुबई पुलिस के ऑफिशियल फेसबुक पर भी देखा जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »