Honda ने 2018 Activa 125 को भारत में नए फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है. नई Activa 125 में नए LED हेडलाइट्स के साथ कुछ नए फीचर्स भी दिए गए हैं. नई Activa 125 की शुरुआती कीमत 59,621 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है.
नई Activa 125 तीन वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी. ड्रम ब्रेक वाले Activa 125 की कीमत 59,621 रुपये, ड्रम ब्रेक के साथ अलॉय व्हील वाले वेरिएंट की कीमत 61,558 रुपये और डिस्क ब्रेक वाले Activa 125 की कीमत रखी गई है. सारी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.
ग्राहकों के लिए ये नया स्कूटर दो कलर ऑप्शन- मैट क्रस्ट मैटेलिक और मैट सेलेन सिल्वर में उपलब्ध रहेगा. विकल्प के तौर पर ग्राहकों को मोबाइल चार्जिंग सॉकेट भी दिया जाएगा. में 124.9cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 8.52bhp का पावर और 10.54Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है.
साकेत सिंह बघेल