Volkswagen Tayron Life: 9 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा, 5 लाख कम में लॉन्च हुई 7 सीटर

Volkswagen Tayron Life Launch: फॉक्सवैगन ने अपनी नई एसयूवी टेरॉन को लॉन्च कर दिया है. वैसे टेरॉन आर-लाइन पहले से भारत में मिल रही थी, अब कंपनी ने इसका लाइफ ट्रिम लॉन्च किया है, जो पुराने वर्जन से 5 लाख रुपये कम कीमत पर आता है. कार में 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
Volkswagen Tayron Life में 7 लोगों के बैठने की जगह है. (Photo: Volkswagen) Volkswagen Tayron Life में 7 लोगों के बैठने की जगह है. (Photo: Volkswagen)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

फॉक्सवैगन ने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं फॉक्सवैगन टेरॉन (Volkswagen Tayron) की, जिसका लाइफ ट्रिम कंपनी ने लॉन्च किया है. नया ट्रिम ब्रांड के आर-लाइन वेरिएंट से 5 लाख रुपये कम कीमत पर लॉन्च हुआ है. 

हालांकि, इन दोनों ही टेरॉन में आपको एक ही टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. दोनों में अंतर है तो सिर्फ कॉस्मेटिक का. नई टेरॉन लाइफ में आपको आर-लाइन वाले कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स नहीं मिलेंगे. आइए जानते हैं इन कार की कीमत और दूसरी खास बातें. 

Advertisement

फॉक्सवैगन टेरॉन लाइफ की कीमत, इंजन और पावर 

Volkswagen Tayron में 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 204 एचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. आर-लाइन और लाइफ दोनों ही वेरिएंट में ये इंजन आता है. इस कार में 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है. इसमें ऑल वील ड्राइव फीचर मिलता है. 

टेरॉन लाइफ को कंपनी ने 41.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं इसका आर-लाइन वेरिएंट 46.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. यानी आर-लाइन के मुकाबले ये कार सीधे-सीधे 5 लाख कम में लॉन्च हुई है.

चूंकि ये आर-लाइन से कम कीमत में आती है, तो इसमें आपको कई स्टाइलिंग एलिमेंट्स अलग मिलेंगे. कार का फ्रंट ग्रिल, दरवाजों के पास क्लैडिंग, वील आर्च्स और रियर बंपर ग्लॉसी फिनिश में नहीं आता है. बंपर की बात करें, तो इसमें क्रोम फिनिश एल शेप्ड स्लैट्स मिलेंगे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Volkswagen Tayron R-Line: बोल्ड लुक, पावरफुल इंजन! Fortuner को टक्कर देने आई धांसू SUV

ग्रिल के नीचे सिल्वर पेंट का इस्तेमाल किया गया है. इसमें पतली मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स और एक इल्यूमिनेटेड वीडब्लू लोगो मिलेगा. इसमें अलग डिजाइन वाले एलॉय वील्स मिलेंगे. कार 2,789 एमएम के वीलबेस के साथ आएगी. रियर साइड में सिंपल डिजाइन वाला बंपर दिया गया है. 

इंटीरियर में क्या मिलेगा? 

कार के इंटीरियर में कोई बड़ा अंतर नहीं मिलेगा. हां, आपको इसमें जगह-जगह आर बैज नजर नहीं आएंगे. दोनों ट्रिम्स में मिलने वाले फीचर्स में ज्यादा अंतर नहीं है. फॉक्सवैगन टेरॉन लाइफ में 15 इंच की टचस्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: India-EU Deal का असर! Volkswagen का बड़ा प्लान 

इसके अलावा आपको पैनोरोमिक सनरूफ, थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, 9 एयरबैग और लेवल 2 ADAS मिलेगा. इस कार में 7 लोगों के बैठने की जगह है. इसका सीधा मुकाबला स्कोडा कोडियाक और जीप मेरिडियन से है. इस कार को कंपनी भारत में ही असेंबल करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »