हाई-टेक फीचर्स, लुक ऐसा कि देखते रह जाएंगे! Ultraviolette ने पेश किया AI स्मार्ट हेलमेट

Ultraviolette AI Helmets: इस बार इटली के मिलान में आयोजित EICMA 2026 मोटरसाइकिल शो में अपनी बाइक्स और स्कूटर के साथ स्मार्ट हेलमेट के कॉन्सेप्ट को भी शोकेस किया है. कंपनी ने 3 अलग-अलग मॉडलों को दुनिया के सामने पेश किया है.

Advertisement
Ultraviolette के इन हेलमेट में AI बेस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. Photo: ITG Ultraviolette के इन हेलमेट में AI बेस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. Photo: ITG

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST

देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी अल्ट्रावॉयलेट ने इस बार इटली के मिलान शहर में धूम मचा दी है. कंपनी ने दुनिया के सबसे मशहूर मोटरसाइकिल शो EICMA 2026 में न केवल अपने बाइक और स्कूटर को शोकेस किया है. बल्कि 3 ऐसे स्मार्ट हेलमेट से भी पर्दा उठाया है, जो AI टेक्नोलॉजी से लैस हैं.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से लैस इन हेलमेट के कॉन्सेप्ट मॉडल को कंपनी ने स्टार व्यू, फैंग 01 और डेसिबल नाम दिया है. ये तीनों हेलमेट लुक, डिजाइन और फीचर्स के मामले में किसी भी रेगुलर हेलमेट से बिल्कुल अलग हैं. कंपनी का दावा है कि, ये हेलमेट सड़क पर दोपहिया चालकों का राइडिंग एक्सपीरिएंस बदल देंगे. तो आइये जानें इनमें क्या है ख़ास- 

Advertisement

यह भी पढें: NANO की आएगी याद! Hero ला रहा 2 सीटर क्यूट इलेक्ट्रिक कार

STAR VUE 

इस हेलमेट में ऑगमेंटेड रियलिटी यानी AR टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का दावा किया गया है. इसका मकसद हेलमेट को राइडर और डिजिटल दुनिया के बीच एक स्मार्ट इंटरफेस बनाना है. यानी सड़क पर बाइक चलाते वक्त राइडर डिजिटल वर्ल्ड से कनेक्टेड रहेगा. हालांकि, इसमें सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखा गया है.

Ultraviolette के तीनों हेलमेट का कॉन्सेप्ट बहुत ही यूनिक है. Photo: ITG

FANG 01 

फैंग 01 को एक खास एक्सोस्केलेटन डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जो आसपास के माहौल के साथ बेहतर तरीके से तालमेल बनाने की सोच पर आधारित है. हाई स्ट्रेंथ फाइबर से तैयार इस हेलमेट के उपर किसी सिंग की तरह का एक स्ट्रक्चर दिया गया है. जो संभवत: एंटिना का काम कर सकता है. इसके अलावा फ्रंट फेस को पूरी तरह कवर करते हुए इसका चिन गार्ड काफी मजबूत दिखता है.

Advertisement

DECIBELLE 

तीसरा कॉन्सेप्ट डेसिबल है, जिसमें टेक्नोलॉजी, फैशन और मोबिलिटी को एक साथ लाने की कोशिश की गई है. इसमें इन-बिल्ट हाई डेफिनिशन ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है. इन तीनों कॉन्सेप्ट के जरिए कंपनी यह दिखाना चाहती है कि भविष्य में राइडिंग का एक्सपीरिएंस सिर्फ वाहन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हेलमेट और दूसरे स्मार्ट डिवाइस भी इसका अहम हिस्सा होंगे.

यह भी पढें: 6.49 लाख की इस EV के दीवाने हुए लोग! किसने बेची कितनी कारें

20 देशों में पहुंच चुकी है Ultraviolette

बेंगलुरु से एक स्टार्टअप की तरह शुरू हुआ अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव का सफर तेजी से बढ़ रहा है. इसकी स्थापना साल 2016 में नारायण सुब्रमण्यम और नीरज राजमोहन ने की थी. कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म और बैटरी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करती है. इसके प्रोडक्ट्स में एविएशन से इंस्पायर्ड इंजीनियरिंग और डिजाइन की झलक देखने को मिलती है. कंपनी अब तक जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल, ब्रिटेन, बेल्जियम, नीदरलैंड, इटली, स्विट्जरलैंड और हंगरी समेत कुल 20 देशों में अपने प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »