टाटा ने मार्केट में उतारा इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक, इतने रुपये है कीमत

टाटा ने भारतीय बाजार में अपना नया पिकअप ट्रक लॉन्च किया है. ये कंपनी का तीसरा इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक है. हम बात कर रहे हैं इंट्रा ईवी की, जो दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है. इसमें ट्रक ट्रैकिंग, फास्ट चार्जिंग और साइलेंट कैबिन जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि ये ट्रक सिंगल चार्ज में 211 किलोमीटर तक का सफर कर सकता है.

Advertisement
टाटा ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक लॉन्च किया है. (Photo: Tata Motors) टाटा ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक लॉन्च किया है. (Photo: Tata Motors)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को एक्सपैंड किया है. कंपनी ने एक नया इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च किया है. ये कोई कार नहीं बल्कि एक पिकअप ट्रक है. टाटा मोटर्स ने इंट्रा ईवी पिकअप (Intra EV Pickup) को लॉन्च किया है. इससे पहले कंपनी दो इलेक्ट्रिक पिकअप लॉन्च कर चुकी है. 

कंपनी के पोर्टफोलियो में एस ईवी 1000 (Ace EV 1000) और एस प्रो ईवी पहले से शामिल हैं. इंट्रा की बात करें, तो कंपनी ने अपने तीसरे इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को इलेक्ट्रिक आर्किटेक पर तैयार किया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी खास बातें. 

Advertisement

कितनी है कीमत? 

टाटा इंट्रा ईवी को कंपनी ने 11.95 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे तेजी से चार्ज करके इसे दूबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा. कंपनी ने बताया है कि इस ईवी को रियल वर्ल्ड की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. 

यह भी पढ़ें: Tata मोटर्स की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी कारें

इंट्रा में 10.2 फुट तक की लंबी बॉडी मिलती है. कंपनी इस पिकअप के जरिए एफएमसीजी, ई-कॉमर्स, कोल्ड चेन, वेस्ट मैनेजमेंट, एलपीजी डिस्ट्रिब्यूशन और रोजमर्रा के दूसरे काम करने वाले लोगों को टार्गेट कर रही है. कंपनी ने इसमें कार जैसा कैबिन एक्सपीरियंस देने की कोशिश की है. 

इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग मिलती है. इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और शांत कैबिन एक्सपीरियंस मिलेगा. ये पिकअप फ्लीट एज सूट के साथ आता है. इसमें रियल टाइम व्हीकल ट्रैकिंग, हेल्थ मॉनिटरिंग, मेंटेनेंस इनसाइट और दूसरे फीचर्स मिलेंगे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कितना है Tata Sierra का माइलेज? RTI में हुआ खुलासा

स्पेक्स और पावरट्रेन 

बैटरी की बात करें, तो टाटा के इस पिकअप में 28.2 किलोवॉट आवर का बैटरी पैक मिलता है. कंपनी इसमें 211 किलोमीटर तक की रेंज क्लेम करती है. साथ ही फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है, जिसकी मदद से 10 परसेंट से 80 परसेंट तक चार्ज होने में इस पिकअप को सिर्फ 55 मिनट्स का वक्त लगता है. इसका मोटर 96.5 बीएचपी की पावर और 230 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसकी पेलोड कैपेसिटी 1750 किलोग्राम की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement