कितना है Tata Sierra का माइलेज? RTI में हुआ खुलासा
24 Mar 2026
By: Aajtak Auto
टाटा ने नहीं बताया माइलेज
टाटा मोटर्स ने पिछले साल नवंबर में अपनी मिड साइज एसयूवी सिएरा (Tata Sierra) को लॉन्च किया है. लॉन्च के वक्त कंपनी ने इसके माइलेज की जानकारी नहीं दी थी.
Photo: tatamotors.com
RTI में मिली जानकारी
X पर वाहन वार्ता के पोस्ट के मुताबिक ARAI ने जवाब में बताया है कि 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का माइलेज 13.5 किलोमीटर प्रति लीटर है.
Vifeo: tatamotors.com
पेट्रोल इंजन का एवरेज
एआरएआई (ARAI) ने आरटीआई के जवाब में बताया है कि 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का माइलेज 13.5 किलोमीटर प्रति लीटर है.
Photo: tatamotors.com
डीजल पर माइलेज
वहीं 1.5 लीटर डीजल इंजन का माइलेज 18.8 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है. 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन का एआरएआई सर्टिफिकेट जारी नहीं हुआ है.
Photo: tatamotors.com
कब मिला था सर्टिफिकेट?
डीजल इंजन का सर्टिफिकेट 21 नवंबर 2025 को जारी हुआ था. वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन के लिए सर्टिफिकेट 11 दिसंबर 2025 को जारी हुआ था.
Photo: tatamotors.com
29.9Km का माइलेज
कार की लॉन्चिंग के वक्त कंपनी ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के एक अचीवमेंट को जारी किया था. इसमें सिएरा ने 29.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज अचीव किया था.
Photo: tatamotors.com
कैसे आया था ये माइलेज
ये माइलेज 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का था. हालांकि, ये माइलेज एक निश्चित रफ्तार पर लगातार 12 घंटे तक कार के चलने पर अचीव हुआ था.
Video: tatamotors.com
जमकर खरीद रहे हैं लोग
भले ही कार का आधिकारिक एवरेज सामने नहीं आया था, लेकिन इसकी डिमांड बंपर है. लॉन्च के कुछ ही हफ्तों में कार की 10 हजार यूनिट्स डिलीवर हो गई थी.
Photo: tatamotors.com
1 लाख के पार बुकिंग
इसकी डिलीवरी 15 जनवरी से शुरू हुई है. कार की बुकिंग 24 घंटे में ही 70 हजार पहुंच गई थी और बाद में इसने 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया.