Royal Enfield को रोकनी पड़ी इस बाइक की बुकिंग, अब आ रहा नया अवतार

रॉयल एनफील्ड की हिमालयन सीरीज में जल्द ही एक नया मेंबर जुड़ सकता है. एडवेंचर बाइक पसंद करने वालों के बीच ये बाइक काफी पॉपुलर है. हाल में ही इस बाइक के नए वर्जन को स्पॉट किया गया है. हम बात कर रहे हैं हिमालयन 750 की, जिसकी टेस्टिंग चल रही है. आइए जानते हैं इस बाइक में कंपनी क्या कुछ खास देने वाली है.

Advertisement
Royal Enfield Himalayan 440 को कंपनी ने हाल में लॉन्च किया है. (Photo: ITG) Royal Enfield Himalayan 440 को कंपनी ने हाल में लॉन्च किया है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

रॉयल एनफील्ड ने हाल में ही हिमालयन 440 (Royal Enfield Himalayan 440) को लॉन्च किया है. इस बाइक को लॉन्चिंग के बाद बंपर बुकिंग मिली है. यहां तक की कंपनी ने कुछ वक्त के लिए इस बाइक की बुकिंग को बंद भी किया है. अब कंपनी एक और हिमालयन लाने की तैयारी में जुटी है. 

हाल में ही रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 को स्पॉट किया गया है. बाइक को टीवीसी (टीवी कमर्शियल) शूट के दौरान स्पॉट किया गया है. इससे पहले भी कार को कई बार स्पॉट किया गया है. हाल में आई फोटोज में बाइक का बॉडीवर्क, ग्राफिक्स और हार्डवेयर कई डिटेल्स सामने आई हैं. 

Advertisement

चार कलर में आएगी बाइक

पहले आई लीक्स से साफ है कि हिमालयन 750 चार कलर ऑप्शन में आएगी. ये बाइक ग्रे, ग्रीन, मरून और वॉइट कलर ऑप्शन में आ सकती है. इनके साथ कुछ-कुछ कलर्स का कॉम्बिनेशन भी देखने को मिलेगा. जैसे ग्रे के साथ इसमें ब्राउन कलर की फिनिश दिखेगी. बाइक के साइड में 750 और हिमालयन का ग्राफिक्स मिलेगा. फिलहाल इसके कलर्स की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें: Royal Enfield की इस बाइक की बंपर डिमांड, कंपनी को रोकनी पड़ी बुकिंग

इस बाइक में हमें कई व्हील सेटअप देखने को मिल सकते हैं. यानी इसमें एलॉय और स्पोक व्हील दोनों का विकल्प मिलेगा. इसमें 19 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर व्हील मिल सकते हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. 

Advertisement

मिलेगा दमदार इंजन

हिमालयन 750 में राउंड हेडलैम्प मिलेगा, जो होरिजेंटल लाइटिंग एलिमेंट के साथ आएगी. इसमें बड़ी विंडस्क्रीन मिलेगी. साइड बॉडीवर्क पर इंडीकेटर मिलेंगे. इसमें बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा. इसके अलावा बाइक में स्टेप्ड सीट, रियर लगेज रैक, राउंड मिरर्स और लो-माउंटेड फ्रंट मडगार्ड भी मिलेंगे. 

यह भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर! होंडा ने लॉन्च की 500 सीसी वाली CB500 बाइक, कीमत है इतनी

बात करें इंजन की तो इस बाइक में हमें 55 बीएचपी पावर और 60 एनएम टॉर्क वाला इंजन मिलेगा, जो 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा. इसमें क्रूज कंट्रोल जैसा फीचर मिलेगा. कंपनी इस बाइक को अगले महीने होने वाले ईआईसीएमए (EICMA) इवेंट में रिवील कर सकती है. वहीं भारत में ये बाइक मोटोवर्स में रिवील हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »