Ola Scooter: राइडर ने मारा ब्रेक तो तेज हो गई स्कूटर की रफ्तार, फिर...

Ola Scooter: Electric Scooter लॉन्च किए जाने के बाद से अब तक कंपनी लगातार दिक्कतों का सामना कर रही है. लोग स्कूटर से जुड़ी कई तरह की शिकायतें कर रहे हैं.

Advertisement
Ola Electric की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं Ola Electric की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST
  • ट्विटर पर यूजर ने शेयर किया मामला
  • दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए राइडर

Ola Electric की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. Electric Scooter को लॉन्च किए जाने के बाद से ही स्कूटर में आग लगने की कुछ घटनाओं और क्वालिटी इश्यू की वजह से कंपनी दिक्कतों का सामना कर रही है. अब कंपनी के स्कूटर से जुड़ा एक नया मामला सामना आया है, जो काफी हैरान कर देने वाला है. कंपनी का स्कूटर चलाने वाले कई राइडर्स ने कहा है कि ब्रेक लगाने पर उनकी स्पीड कम होने के बजाय बढ़ गई. 

Advertisement

ट्विटर पर यूजर ने शेयर किया मामला

ट्विटर पर बलवंत सिंह नाम के एक ग्राहक ने आरोप लगाया कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से जब उनके बेटे ने स्पीडब्रेकर पर ब्रेक लगाया तो स्कूटर की स्पीड तेज हो गई. उनका आरोप है कि ब्रेक लगाने के बाद स्कूटर हवा से बात करने लगी और सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 

दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए राइडर

कस्टमर का आरोप है कि एक्सीडेंट की वजह से उनके बेटे के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आई जबकि दाहिने हाथ में 16 टांके लगाने पड़े. हालांकि, इस बात की स्वतंत्र तरीके से पुष्टि नहीं हो सकी है.

Ola ने जारी किया स्टेटमेंट

Advertisement

ओला ने इस मामले पर सफाई दी है. कंपनी ने बलवंत सिंह के बेटे की जल्द रिकवरी की कामना करते हुए लिखा है, "...हम इस एक्सीडेंट के बारे में कुछ फैक्ट शेयर करना चाहते हैं कि वास्तव में क्या हुआ था. हमने दुर्घटना की पूरी जांच की और डेटा स्पष्ट तौर पर ये दिखाते हैं कि राइडर पूरी रात काफी तेज रफ्तार से स्कूटर चला रहा था और घबराहट में उसने ब्रेक लगा दी. इस वजह से उसने वाहन से कंट्रोल खो दिया. वाहन में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई है."

कई अन्य यूजर्स ने भी किए शिकायत

सिंह द्वारा ट्विटर पर परेशानी शेयर किए जाने के बाद उनका टाइमलाइन ओला स्कूटर की खामियों से भर गया. बड़ी संख्या में लोग अपनी परेशानियां शेयर करने लगे. एक अन्य यूजर ने भी शेयर किया कि ब्रेक लगाने पर उनके स्कूटर की स्पीड घटने के बजाय बढ़ गई. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ड्राइविंग करते-करते स्कूटर की हैंडल अचानक से लुज हो गई और हिलने लगी. उन्होंने कंपनी से संपर्क किया लेकिन चार दिन से उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »