Ola का बड़ा ऐलान, घटा दी बाइक्स की कीमत, अब इतने रुपये रह गया दाम

Ola Roadster price cut: ओला ने होली के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक्स की कीमतों में कटौती की है. ब्रांड ने Ola Roadster की तमाम मॉडल्स की कीमतों में कटौती की है. साथ ही कंपनी होली ऑफर के तहत सीमित समय के लिए स्पेशल बेनिफिट्स भी दे रही है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
Ola Roadster X सीरीज की कीमतों में कटौती की गई है. (Photo: Ola) Ola Roadster X सीरीज की कीमतों में कटौती की गई है. (Photo: Ola)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:58 AM IST

ओला अपनी सेल सुधारने के लिए जरूरी कदम उठा रही है. फरवरी महीने में कंपनी की सेल घटी है, जिसके बाद ब्रांड टॉप-5 की लिस्ट से बाहर हो गया है. अपनी मौजूदा स्थिति को बेहतर करने के लिए कंपनी ने Roadster मोटरसाइकिल रेंज की कीमतों में कटौती की है. इसके साथ ही कंपनी होली ऑफर भी दे रही है. 

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की बात करें, तो Ola Electric का मार्केट शेयर 4 परसेंट है, जो पिछले साल जनवरी में 24 परसेंट हुआ करता था. आइए जानते हैं कंपनी अपनी बाइक्स पर कितना डिस्काउंट दे रही है. 

Advertisement

कितनी है कीमत? 

Roadster X पोर्टफोलियो में तीन बैटरी कॉन्फिग्रेशन मिलती है. ब्रांड ने इनकी कीमतों को रिवाइज कर दिया है. अब 2.5kWh वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये (एक्स शोरूम) है. वहीं 3.5kWh वाले वेरिएंट की कीमत 92,999 रुपये (एक्स शोरूम) है. जबकि इस लाइन-अप का टॉप वेरिएंट यानी 4.5kWh वेरिएंट 99,999 रुपये (एक्स शोरूम) में मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: Ola को झटका, इस कंपनी की हुई 364% ग्रोथ, ये हैं टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड

Roadster X+ की बात करें, जिसमें ज्यादा फीचर और बड़ी बैटरी मिलती है, तो कंपनी ने इसकी कीमतों को भी रिवाइज किया है. बाइक के 4.5kWh वेरिएंट की कीमत 1.09 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. जबकि 9.1kWh वेरिएंट की कीमत 1.89 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. कंपनी ने बाइक्स की कीमतों में कटौती इन्हें ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए की है. 

Advertisement

होली ऑफर के तहत Ola इलेक्ट्रिक ने लिमिटेड-टाइम फेस्टिव ऑफर का ऐलान भी किया है. ये ऑफर सीमित समय के लिए ओपन होगा और कंज्यूमर्स उस दौरान ही स्पेशल प्राइस पर गाड़ियों को खरीद सकेंगे. इसके अलावा कंपनी Ola S1 स्कूटर पर एक्सटेंडेड वारंटी भी ऑफर कर रही है. 

यह भी पढ़ें: OLA Case: CEO Bhavish Aggarwal के खिलाफ Arrest Warrant

कितने में हुई थी लॉन्च?

बता दें कि ओला ने Roadster X बाइक को पिछले साल लॉन्च किया था.  Ola Roadster X की कीमत उस वक्त 99,999 रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती थी. वहीं Ola Roadster X+ की कीमत 1.29 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती थी. 

क्यों हुई कटौती? 

Ola भारतीय इलेक्ट्रिक मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करने पर काम कर रही है. एक वक्त था जब कंपनी का भारतीय मार्केट में दबदबा था और ये पुराने प्लेयर्स को चुनौती दे रही थी. हालांकि, फरवरी 2026 में कंपनी ने सिर्फ 3,968 बेची है, जिसके बाद मार्केट शेयर के मामले में कंपनी 6वें पायदान पर पहुंच गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement