भारत में बनी Norton Atlas दुनिया में दिखाएगी अपना जलवा, अगले महीने लॉन्च होगी बाइक

नॉर्टन जल्द ही दो नए बाइक्स को लॉन्च करने वाला है. ये दोनों ही बाइक्स नॉर्टन एटलस लाइनअप का हिस्सा होंगी. कंपनी की एटलस बाइक का प्रोडक्शन शुरू हो गया है. इस बाइक को भारत में टीवीएस मोटर कंपनी के होसूर प्लांट में तैयार किया जा रहा है. ये दोनों ही बाइक्स 585सीसी के लिक्विड कूल्ड पैर्लल ट्विन इंजन के साथ आएंगी. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.

Advertisement
Norton Atlas का प्रोडक्शन भारत में टीवीएस के होसूर प्लांट में हो रहा है. (Photo: Norton) Norton Atlas का प्रोडक्शन भारत में टीवीएस के होसूर प्लांट में हो रहा है. (Photo: Norton)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

नॉर्टन मोटरसाइकिल (Norton Motorcycles) ने अपने पहले एटलस (Atlas) मॉडल को रोलआउट कर दिया है. इस मोटरसाइकिल को टीवीएस मोटर कंपनी के होसूर प्लांट में तैयार किया गया है. जल्द ही नॉर्टन की ये बाइक ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने वाली है. अगले महीने लॉन्च होने वाली इस बाइक को भारत में तैयार किया जा रहा है. 

इसकी इंटरनेशनल डिलीवरी 2026 के तीसरी तिमाही में शुरू होगी. वहीं भारतीय बाजार में ये बाइक इस साल के अंत तक आएगी. नॉर्टन ने बताया है कि उनकी सोलिहल फैसिलिटी इस वक्त मैंक्स आर के प्रोडक्शन की वजह से फुल कैपेसिटी पर काम कर रही है. इसकी वजह से होसूर प्लांट एटलस के लिए नैचुरल चॉइस बन जाता है. 

Advertisement

भारत में बनी बाइक ग्लोबल मार्केट में होगी लॉन्च

ये कदम दिखाता है कि नॉर्टन का ऑपरेशन टीवीएस मोटर कंपनी के स्वामित्व में होगा. मोटरसाइकिलों के डिजाइन, इंजीनियरिंग और राइडिंग कैरेक्टर की जिम्मेदारी नॉर्टन की होगी, जबकि टीवीएस इन बाइक्स के लिए मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सप्लाई चेन सपोर्ट प्रदान करेगा. 

यह भी पढ़ें: दमदार लुक, पावरफुल इंजन! TVS ला रहा है 160 सीसी का मैक्सी स्कूटर, जानें क्या होगा ख़ास

आसान भाषा में इस पूरे मामले को समझें, तो नॉर्टन का अधिकार अब टीवीएस के पास है. टीवीएस ही इस ब्रांड की बाइक्स को मैन्युफैक्चर और सप्लाई करेगी. वहीं नॉर्टन अपनी बाइक्स के डिजाइन और इंजीनियरिंग पर काम करेगी. टीवीएस मोटर कंपनी के डायरेक्टर और सीईओ केएन राधाकृष्णन ने कहा इस मौके ने ब्रिटिश डिजाइन और इंजीनियरिंग कैपेबिलिटी को भारतीय मैन्युफैक्चरिंग के साथ ला दिया है. 

Advertisement

इंजन, पावर और कब होगी लॉन्च?

नॉर्टन दो बाइक्स एटलस और एटलस जीटी को लॉन्च करने वाली है. ये दोनों ही बाइक्स 585 सीसी के लिक्विड कूल्ड पैर्लल ट्विन इंजन के साथ आएंगी, जो 70 एचपी की पावर और 57.5 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. दोनों ही मोटरसाइकिल में 6 एक्सिस आईएमयू एनेबलिंग लीन-सेंसिटिव राइडर एड मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: 47 हजार कीमत, 30 दिनों में 42,246 ने खरीदी ये TVS, नहीं है कोई कंपटीशन

ये बाइक्स 5 राइडिंग मोड्स, फुली एडजस्टेबल केवाईबी सस्पेंशन, कॉर्नरिंग क्रूज कंट्रोल और 8 इंच के टीएफटी डिस्प्ले के साथ आएंगी. नॉर्टन ने कन्फर्म किया है कि उनकी बाइक भारत में 2026 के अंत तक लॉन्च होगी. ये बाइक टीवीएस की प्रीमियम डीलरशिप पैडॉक के जरिए मिलेंगी. टीवीएस पैडॉक नेटवर्क का ऑपरेशन वित्तवर्ष 2027 की दूसरी तिमाही तक शुरू होगा. उसके बाद ही ये बाइक उपलब्ध होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »