23 May 2026
By: Abhishek Mishra
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में कई ऐसी कार और टू-व्हीलर हैं, जिन्हें वास्तव में टक्कर देने वाला कोई दूसरा प्लेयर नहीं है.
Photo: tvsmotor.com
ऐसा ही एक प्लेयर है टीवीएस एक्सएल 100 (TVS XL100). ये मोपेड काफी पॉपुलर है और मार्केट में कोई दूसरा इसे टक्कर देने वाला नहीं है.
Photo: tvsmotor.com
काइनेटिक ने अपनी ई-लूना के साथ वापसी तो की है. लेकिन सेल्स में अभी तक इसका वो जलवा नहीं दिखा है, जो सालों पहले कभी हुआ करता था.
Photo: tvsmotor.com
चलिए बात करते हैं टीवीएस एक्सएल 100 की. अप्रैल महीने में इस मोपेड की 42,246 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 9 फीसदी ज्यादा हैं.
Photo: tvsmotor.com
पिछले साल अप्रैल में यानी 2025 अप्रैल में कंपनी ने एक्सएल 100 की 38,748 यूनिट्स को बेचा था. मार्च 2026 में इसकी सेल 46,192 यूनिट्स की है.
Photo: tvsmotor.com
लगभग 40 से 45 हजार यूनिट्स इस टू-व्हीलर की आसानी से बिक जाती हैं, लेकिन फिर भी मार्केट में इसे टक्कर देने वाला कोई नहीं है.
Photo: tvsmotor.com
TVS XL100 कई वेरिएंट्स में आती है. इसकी कीमत 46,850 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 61,860 रुपये एक्स शोरूम तक जाती है.
Photo: tvsmotor.com
अब इसमें एलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलैम्प, ट्यूबलेस टायर, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, डिटैचेबल रियर सीट और कई दूसरे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: tvsmotor.com
मोपेड में 99.7 सीसी का इंजन मिलता है. इसकी मैक्सिमम स्पीड 58 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इसका वजन 85 किलो है और ये 150 किलो तक का वजन उठा सकती है.
Photo: tvsmotor.com