Maruti e Vitara Price: मारुति बड़ा ऐलान, लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा, कीमत है इतनी

Maruti e Vitara Price: मारति आज अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा के कीमतों का ऐलान कर दिया. इसी के साथ मारुति सुजुकी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है. इस कार को दो अलग-अलग बैटरी पैक (49kWh और 61kWh) में पेश किया जा रहा है. सिंगल चार्ज में ये कार 543 किमी की रेंज देगी.

Advertisement
Maruti e Vitara को बीते ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था. Photo: Ashwin Satyadev/ITG Maruti e Vitara को बीते ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था. Photo: Ashwin Satyadev/ITG

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

Maruti e Vitara Price & Features: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के लिए आज बड़ा दिन है. कंपनी ने आज अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara की कीमत का औपचारिक ऐलान कर दिया है. यह पल कंपनी के लिए बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इसी के साथ मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है.

Advertisement

कीमत है इतनी

Maruti e-Vitara को पहली बार भारत मोबिलिटी ऑटो एक्सपो 2025 में दिखाया गया था और तब से इसकी कीमत को लेकर बाजार में काफी इंतजार था, जो आज खत्म हो गया है. नई मारुति ई विटारा को बैटरी एज सर्विस (BaaS) रेंटल सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत पेश किया गया है. इसके लिए बिना बैटरी के कार की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस केवल 31 मार्च 2026 तक के लिए ही वैलिड है.

इच्छुक ग्राहक मारुति सुजुकी के प्रीमियम NEXA शोरूम से नई मारुति ई विटारा की आधिकारिक बुकिंग कर सकते हैं. इसके लिए ग्राहकों को 21,000 रुपये बतौर बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा.

Maruti e Vitara को कंपनी ने दो बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया है. Photo: ITG

BaaS स्कीम

Maruti Suzuki की नई e VITARA को ग्राहकों के लिए और ज्यादा आसान बनाने के लिए कई खास फाइनेंस और ओनरशिप विकल्प पेश किए गए हैं. इनमें सबसे अहम है BaaS यानी Battery-as-a-Service स्कीम. यह एक ड्यूल-लोन फाइनेंस प्रोडक्ट है, जिसमें बैटरी की शुरुआती कीमत नहीं चुकानी होती. इस स्कीम के तहत e VITARA की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये रखी गई है और बैटरी के लिए 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से EMI देनी होती है. इससे इलेक्ट्रिक कार खरीदना काफी आसान और किफायती बन जाता है.

Advertisement

e Flex और बायबैक स्कीम

कंपनी ने ‘e Flex’ स्कीम भी पेश की है, जिसके तहत ग्राहक अपनी मौजूदा कार की EMI के आसपास ही EMI पर e VITARA में अपग्रेड कर सकते हैं. इससे इलेक्ट्रिक कार को अपनाना और भी आसान हो जाएगा. इसके अलावा एस्योर्ड बायबैक प्लान भी दिया जा रहा है. 3 साल या 45,000 किलोमीटर की स्कीम में कार की कीमत का 60 प्रतिशत तक बायबैक मिलता है, जबकि 4 साल या 60,000 किलोमीटर की स्कीम में 50 प्रतिशत बायबैक वैल्यू दी जाती है. यानी ग्राहक कार को 3-4 साल चलाने के बाद भी कंपनी ने 50-60% पैसे वापस पा सकते हैं.

कैसी है Maruti e Vitara

मारुति सुजुकी ने अपनी पहली ईवी को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. कंपनी ने e-Vitara को बेहद ही क्लीन और मॉडर्न डिज़ाइन दिया है. इसकी लंबाई 4,275 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,640 मिमी है, जबकि व्हीलबेस 2,700 मिमी का है. यह साइज इसे कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में न केवल बेहतर प्रजेंस देता बल्कि अंदर बैठने वालों को अच्छा खासा स्पेस देता है.

प्रीमियम केबिन और नई टेक्नोलॉजी

केबिन के मामले में e-Vitara अब तक की सबसे प्रीमियम मारुति कार मानी जा रही है. इसमें 10.25-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो फ्लोटिंग सेंटर कंसोल पर लगाया गया है. सॉफ्ट-टच मटीरियल, ड्यूल-टोन इंटीरियर और मल्टी-कलर एंबिएंट लाइटिंग के कारण अंदर का माहौल काफी शानदार लगता है.

Advertisement

इस SUV में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 40:20:40 स्प्लिट रियर सीट दी गई है, जिसे स्लाइड, रिक्लाइन और फोल्ड किया जा सकता है. फिक्स्ड ग्लास सनरूफ और हार्मन ट्यून साउंड सिस्टम इसकी प्रीमियम पहचान को और मजबूत करते हैं.

Maruti e Vitara में कंपनी ने 7 एयरबैग दिए हैं. Photo: ITG

बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज

Maruti e-Vitara में हल्का 3-इन-1 इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जिसमें मोटर, इन्वर्टर और ट्रांसमिशन एक ही यूनिट में शामिल हैं. इससे वजन कम होता है और परफॉर्मेंस के साथ-साथ रेंज भी बेहतर मिलती है. Maruti e-Vitara दो बैटरी ऑप्शन में आ रही है. इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा. दोनों ही वेरिएंट फ्रंट व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आएंगे. बड़ा बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर (ARAI प्रमाणित रेंज) तक की ड्राइविंग रेंज देगा. 

e-Vitara को तीन ट्रिम में पेश किया गया है. बेस वेरिएंट Delta में 49kWh बैटरी मिलेगी. वहीं Zeta और Alpha ट्रिम में 61kWh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. ग्लोबल मार्केट में इसका ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन भी उपलब्ध है, जिसमें पीछे एक एकस्ट्रा मोटर लगाई गई है. भारत में AWD वर्जन आएगा या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. 

Maruti e Vitara में बैटरी हीट को रोकने के लिए थर्मल सेफ्टी फीचर भी दिया गया है. Photo: ITG

सेफ्टी के मामले में भी e-Vitara को खास तौर पर तैयार किया गया है. इसके बॉडी स्ट्रक्चर में 50 प्रतिशत से ज्यादा हाई-टेंसाइल स्टील का इस्तेमाल किया गया है और बैटरी की सेफ्टी के लिए अलग से प्रोटेक्शन सिस्टम दिया गया है. इसमें 7 एयरबैग, ऑल-डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और e-Call इमरजेंसी फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं.

Advertisement

इसके अलावा लेवल-2 ADAS फीचर्स जैसे अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग भी दी गई है. कुल मिलाकर e-Vitara को कंपनी की अब तक की सबसे सुरक्षित और तकनीक से भरपूर कारों में गिना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement