होंडा कार्स इंडिया ने अपनी नई एसयूवी को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट (Honda Elevate facelift) की, जो 6 अक्टूबर को भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है. होंडा ने नई एलिवेट को पहले से ज्यादा बोल्ड और अपीलिंग बनाया है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है.
इस कार का सीधा मुकाबला टाटा सिएरा, हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा, रेनो डस्टर और निसान टेकटॉन जैसी कारों से है. यानी ये कार मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में कंपीट करेगी. पुरानी एलिवेट को कोई खास सफलता नहीं मिली थी. अब देखना होगा नई कार क्या कमाल करती है.
होंडा ने इस कार की फ्यूल एफिशिएंसी को रिवील कर दिया है. होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट को कंपनी ने 11.80 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. यानी कंपनी ने कार की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है. आइए जानते है इस कार की फ्यूल एफिशिएंसी.
होंडा एलिवेट के 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स का क्लेम्ड माइलेज 15.31 किलोमीटर प्रति लीटर का है. वहीं सीवीटी ऑटोमेटिक वर्जन का क्लेम्ड माइलेज 16.61 किलोमीटर प्रति लीटर है. दिल्ली में इस वक्त 102.12 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत है. इस कीमत के हिसाब से कार को 1 किलोमीटर चलाने में लगभग 6.15 रुपये का खर्च आएगा.
यह भी पढ़ें: Honda Elevate Facelift: आ गई क्रेटा की दुश्मन! बोल्ड लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ धांसू SUV लॉन्च
वैसे ये कार का क्लेम्ड माइलेज रियल लाइफ एवरेज से अलग हो सकता है. रियल लाइफ में कार का माइलेज मल्टीपल फैक्टर पर निर्भर करता है. मसलन कार कैसी रोड पर चल रही है और चलाने का तरीका क्या है. ये दोनों ही फैक्टर माइलेज को काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं.
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में कंपनी ने इंजन के मामले में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें वहीं पुराना 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड आई-वीटेक पेट्रोल इंजन मिलता है. ये इंजन 121 बीएचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. कंपनी ट्रांसमिशन में भी कोई बदलाव नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: नवरात्रि से पहले Nissan का बड़ा ऐलान, 1.15 लाख तक सस्ते में मिलेंगी SUV और 7-सीटर कार
इसमें 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स या सीवीटी का विकल्प मिलता है. सीवीटी वर्जन के साथ कंपनी 7-स्पीड पैडल शिफ्टर भी दे रही है. नई एलिवेट में कंपनी ने 360 डिग्री कैमरा, 10.25 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एबिएंट लाइटिंग और 8-स्पीकर वाला साउंट सिस्टम दिया है.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क