बड़ी से बड़ी फैमिली भी होगी फिट! 16 सीटों वाली नई Urbania Deluxe लॉन्च, कीमत है इतनी

Force Urbania Deluxe भारत में तीन अलग-अलग व्हीलबेस और आठ सीटिंग लेआउट में उपलब्ध होगी. इसमें 9+D से लेकर 16+D तक की सीटिंग कॉन्फिगरेशन मिलेगी. कंपनी ने इस वैन में मर्सिडीज बेंज से लिया गया दमदार डीजल इंजन का इस्तेमाल कर रही है.

Advertisement
Force Urbania Deluxe में कंपनी ने मर्सिडीज बेंज का डीजल इंजन इस्तेमाल किया है. Photo: ITG Force Urbania Deluxe में कंपनी ने मर्सिडीज बेंज का डीजल इंजन इस्तेमाल किया है. Photo: ITG

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST

Force Urbania Deluxe Launched: भारत की सबसे बड़ी वैन निर्माता कंपनी Force Motors ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम वैन अर्बैनिया का नया अपडेटेड अवतार Urbania Deluxe लॉन्च कर दिया है. कंपनी का कहना है कि यह नई वैन पहले से ज्यादा कम्फर्टेबल, सेफ और प्रीमियम जर्नी एक्सपीरिएंस देगी. नई Urbania Deluxe अब मौजूदा मॉडल की जगह लेगी और प्रीमियम शेयर्ड मोबिलिटी सेगमेंट में कंपनी का नया स्टैंडर्ड मॉडल होगी. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 28.7 लाख रुपये रखी गई है.

Advertisement

कैसा है केबिन

नई Urbania Deluxe के अंदर का केबिन पूरी तरह नया बनाया गया है. इसमें लेदरेट सीटें, मैचिंग प्रीमियम अपहोल्स्ट्री और वुड फिनिश फ्लोरिंग दी गई है. इन बदलावों से वैन का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम नज़र आ रहा है. कंपनी का कहना है कि इसका पूरा फोकस पैसेंजर्स को बेहतर ट्रैवल एक्सपीरियंस देने पर रखा गया है.

Urbania Deluxe के केबिन में 9 इंच का HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. Photo: ITG

 

नई Urbania Deluxe में हर पैसेंजर के लिए कार जैसी 3-पॉइंट सीट बेल्ट दी गई है. इसके अलावा ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल (ETDC) जैसे कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. 

Advertisement

मिलेगा मर्सिडीज का इंजन

नई Force Urbania Deluxe में कंपनी ने मर्सिडीज बेंज से लिया गया 2.6 लीटर 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है. यह इंजन 134 HP की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, नया इंजन पहले से बेहतर पिकअप, स्मूद ड्राइविंग और ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस देता है. इससे सिटी और हाईवे दोनों जगह सफर आसान और आरामदायक होगा.

हाईटेक फीचर्स 

ड्राइवर के लिए नई TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दी गई है, जिसमें गाड़ी की जरूरी जानकारी रियल टाइम में मिलती है. इसके साथ 9 इंच का HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है. इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ऑनलाइन और ऑफलाइन नेविगेशन, HD रिवर्स कैमरा, वॉयस अलर्ट और हैंड्स-फ्री ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Urbania Deluxe 8 सीटिंग लेआउट में उपलब्ध होगी. Photo: ITG

 

इसके अलावा 8-स्पीकर डिजिटल थिएटर सिस्टम (DTS), सभी सीटों के पास USB टाइप-A और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, 16 इंच के नए अलॉय व्हील और पावर ऑपरेटेड स्लाइडिंग फुटस्टेप भी दिए गए हैं. इससे वैन में चढ़ना और उतरना पहले से ज्यादा आसान हो जाता है.

सीटिंग ऑप्शन और वारंटी

नई Urbania Deluxe भारत में तीन अलग-अलग व्हीलबेस और आठ सीटिंग लेआउट में उपलब्ध होगी. इसमें 9+D से लेकर 16+D तक की सीटिंग कॉन्फिगरेशन मिलेगी. फोर्स मोटर्स इसके साथ फोर्स केयर पैकेज भी दे रही है. इसमें i-Pulse टेलीमैटिक्स सिस्टम, 5 साल या 5 लाख किलोमीटर की वारंटी, सभी सेंसर पर 3 साल की वारंटी और 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) शामिल है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »