E85 Petrol Launch: लॉन्च हुआ 85% इथेनॉल वाला फ्यूल, रेगुलर पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता! कीमत है इतनी

E85 Petrol Launched: देश की राजधानी दिल्ली में E85 फ्यूल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. ये नया फ्यूल रेगुलर पेट्रोल की तुलना में तकरीबन 20 रुपये सस्ता है. लेकिन इसका इस्तेमाल हर वाहन में नहीं किया जा सकता है. इसे केवल उन्हीं वाहनों में प्रयोग कर सकते हैं, जो E85 फ्यूल के लिए बनाए गए हैं.

Advertisement
दिल्ली के पूरा रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर E85 फ्यूल की बिक्री शुरू की गई है. Photo: X/HardeepSPuri दिल्ली के पूरा रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर E85 फ्यूल की बिक्री शुरू की गई है. Photo: X/HardeepSPuri

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST

E85 Petrol Price: दिल्ली में अब E85 फ्यूल की एंट्री हो चुकी है. इसे भारत के वैकल्पिक ईंधन मिशन में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज दिल्ली के पुसा रोड स्थित इंडियन ऑयल आउटलेट पर देश की राजधानी के पहले E85 फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया. इसके साथ ही हाई-एथेनॉल फ्यूल की आधिकारिक बिक्री की शुरुआत हो गई है. जैसा कि केंद्रीय मंत्री ने बीते कल देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार (Wagon R Flex Fuel) के लॉन्च के वक्त कहा था, नया E85 फ्यूल रेगुलर पेट्रोल के मुकाबले काफी सस्ता होगा.

Advertisement

पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता E85 फ्यूल

दिल्ली में E85 फ्यूल की कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर तय की गई है. यह मौजूदा E20 पेट्रोल की तुलना में करीब 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता है. पेट्रोल पंपों पर किसी तरह की भ्रम की स्थिति से बचने के लिए E85 डिस्पेंसर को अलग ब्रांडिंग और स्पेशल लेबल के साथ पेश किया गया है. कम कीमत के कारण यह फ्यूल आम यूजर्स के लिए काफी आकर्षक विकल्प बन सकता है, हालांकि इसका इस्तेमाल केवल E85 कम्पलायंट व्हीकल्स में ही किया जा सकेगा, जिसका संख्या अभी बहुत कम है.

क्या है E85 फ्यूल?

फिलहाल देश में उपलब्ध E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है. वहीं E85 फ्यूल में 85 प्रतिशत तक इथेनॉल और केवल 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है. इथेनॉल का अधिक उपयोग होने से पेट्रोल की खपत घटती है और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होती है. चूंकि इथेनॉल का उत्पादन देश में गन्ने, मक्के और चावल से किया जाता है, इसलिए यह फ्यूल आर्थिक रूप से भी फायदेमंद माना जा रहा है.

Advertisement

दिल्ली का पुसा रोड आउटलेट राजधानी का पहला E85 स्टेशन है, लेकिन सरकार की योजना इससे कहीं बड़ी है. शुरुआती चरण में दिल्ली-एनसीआर और मुंबई-पुणे-नागपुर कॉरिडोर में 50 से 100 E85 स्टेशन लगाए जाएंगे. इसके बाद इस साल के अंत तक लगभग 500 स्टेशनों का नेटवर्क तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार की योजना 2027 के अंत तक देश के प्रमुख शहरों में करीब 5,000 से ज्यादा E85 फ्यूल स्टेशन शुरू करने की है.

हीरो स्प्लेंडर और मारुति वैगनआर का फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट हाल ही में लॉन्च हुआ है. Photo: ITG

 

किन वाहनों में इस्तेमाल होगा E85?

यहां ध्यान देना जरूरी है कि, ये नया E85 फ्यूल हर वाहन के लिए नहीं है. क्योंकि इस फ्यूल का इस्तेमाल केवल उन्हीं वाहनों में किया जा सकता है जो E85 कम्पलायंट इंजन के साथ आते हैं. इसके लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए या कैलिब्रेट किए गए फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की जरूरत होती है. भारत में फिलहाल कुछ ही फ्लेक्स-फ्यूल वाहन उपलब्ध हैं या लॉन्च की तैयारी में हैं.

बीते दिन हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक रेंज Splendor Plus और HF Deluxe को लॉन्च किया था. इन दोनों बाइक्स के इंजन और मैकेनिज़्म में तकरीबन 39 बदलाव किए गए हैं. कंपनी का दावा है कि, ये दोनों बाइक्स E85 इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर आसानी से चल सकती है. दिलचस्प बात ये है कि, इथेनॉल कंप्लायंट इंजन होने के बावजूद इन दोनों बाइक्स का पावर आउटपुट बढ़ा है. 

Advertisement

इसके अलावा मारुति सुजुकी ने भी अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार Wagon R Flex Fuel को पेश किया है. जिसे अभी बिक्री के लिए लॉन्च नहीं किया गया है. ये कार शुरुआत में फ्लीट ऑपरेटर्स (टैक्सी या कैब) के लिए उपलब्ध होगी. इसके बाद कंपनी इस कार को प्राइवेट ओनर्स के लिए भी लॉन्च कर सकती है. मारुति सुजुकी का दावा है कि, ये कार E100 फ्यूल पर भी आसानी से चल सकती है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »