Citroen का नाम उन ब्रांड्स की लिस्ट में आता है, जो भारतीय बाजार में स्ट्रगल कर रहे हैं. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस साल कंपनी की सेल बेहतर हो रही है. खासकर नई स्ट्रैटजी अपनाने के बाद ब्रांड को फायदा होता दिख रहा है, जिसके तहत कंपनी अपनी कार्स में फीचर्स बढ़ा रही है.
कंपनी भारतीय बाजार में पांच प्रोडक्ट्स बेचती है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक कार भी है. कंपनी ने पोर्टफोलियो में एक प्रीमियम प्रोडक्ट भी है, जिसके जरिए ब्रांड ने भारतीय बाजार में एंट्री की थी. हालांकि, इस साल जनवरी के मुकाबले फरवरी में कंपनी की सेल कम हुई है.
वैसे सिर्फ इस साल के नंबर्स को देखने तो भी आपको लगेगा कि मारुति और टाटा मोटर्स जैसे प्लेयर्स के सामने ये कंपनी कहां है. लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल के नंबर्स को देखने पर आपको कंपनी की सेल्स में भारी उछाल दिखाएगा. इसका मतलब है कि कंपनी भारतीय बाजार के हिसाब से फैसले ले रही है.
ऐसा लगता है कि कंपनी को अब समझ में आ रहा है कि भारतीय बाजार में कैसे प्रोडक्ट्स बिकते हैं और उन्हें किस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए. सिर्फ आंकड़ों की बात करें, तो Citroen इस वक्त भारतीय बाजार में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला ब्रांड है. इस बात को हमें नंबर्स के जरिए समझना होगा.
यह भी पढ़ें: Citroen ELO: 360 डिग्री सीट... डबल-बेड! सड़क पर दौड़ता 'टिनी हाउस' है ये कार
फरवरी 2025 में Citroen ने कुल 268 कार्स बेची थी. इसमें कंपनी के पांचों मॉडल्स शामिल हैं. यानी पांच मॉडल्स को मिलाकर कंपनी ने 300 से भी कम कार्स को बेचा था. वहीं फरवरी 2026 में कंपनी ने कुल 950 गाड़ियों को बेचा है. यानी पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने 682 ज्यादा कार्स बेची हैं.
कंपनी की ग्रोथ 254 परसेंट की है. हालांकि, जनवरी 2026 के मुकाबले कंपनी की सेल कम है. जनवरी 2026 में कंपनी ने जहां कुल 1058 यूनिट्स को बेचा था. वहीं फरवरी 2026 में सेल्स का आंकड़ा घटकर 950 यूनिट्स पर आ गया है. यानी कंपनी की सेल लगभग 10 परसेंट कम हुई है.
यह भी पढ़ें: Citroen C3X : स्टाइलिश लुक... धांसू सेफ्टी फीचर्स! 5.25 लाख में लॉन्च हुई देश की सबसे सस्ती SUV
अगर मॉडल के हिसाब के सेल की बात करें, तो Citroen C3 की फरवरी में कुल 753 यूनिट्स बिकी हैं. ये कंपनी की एंट्री लेवल कार है. पिछले साल फरवरी में इसकी सिर्फ 110 यूनिट्स बिकी थी. वहीं eC3 की 23 यूनिट्स, C3 Aircross की 99 यूनिट्स, Basalt की 73 यूनिट्स और ब्रांड की फ्लैगशिप कार C5 Aircross की 2 यूनिट्स बिकी हैं.
aajtak.in