Advertisement

ऑटो न्यूज़

CREAT-VENUE की बंपर सेल्स, इतने हजार ने खरीदी Hyundai कारें

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:32 AM IST
  • 1/7

हुंडई के लिए अगस्त का महीना शानदार रहा है. कंपनी ने अगस्त 2026 में कुल 54,396 कारें बेची हैं. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल्स में 24 फीसदी का इजाफा हुआ है. अगस्त 2025 में हुंडई ने कुल 44,001 कारें बेची थीं. वहीं पिछले महीने की बात करें, तो कंपनी ने 54,210 गाड़ियां इस साल जुलाई में बेची हैं. (Photo: hyundai.com)

  • 2/7

हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की बात करें, तो क्रेटा टॉप पर है. इस कार की 16,288 यूनिट्स अगस्त में बिकी हैं. पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 15,924 यूनिट्स बेची थी. यानी ईयर-ऑन-ईयर क्रेटा की सेल्स में 2 परसेंट की ग्रोथ है. (Photo: hyundai.com)

  • 3/7

हुंडई वेन्यू दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली हुंडई कार है. इस एसयूवी की 11,365 यूनिट्स अगस्त में बिकी हैं. वहीं पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 8,109 यूनिट्स को बेचा था. ईयर-ऑन-ईयर इस कार की सेल्स में 40 परसेंट का इजाफा हुआ है. (Photo: hyundai.com)

Advertisement
  • 4/7

एक्स्टर (EXTER) हुंडई की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. अगस्त 2026 में कंपनी ने 8,157 एक्स्टर बेची हैं. ईयर-ऑन-ईयर इस एसयूवी की सेल्स में 61 परसेंट की ग्रोथ आई है. वहीं अगस्त 2025 में कंपनी ने 5,061 एक्स्टर बेची थीं. (Photo: hyundai.com)

  • 5/7

हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) की अगस्त में 6,685 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल अगस्त में इसकी 5,336 यूनिट्स बिकी थी. यानी ईयर-ऑन-ईयर इस कार की सेल्स में 25 परसेंट का इजाफा हुआ है. (Photo: hyundai.com)

  • 6/7

हुंडई आई10 (Hyundai i10 NIOS) की 5,342 यूनिट्स अगस्त 2026 में बकी हैं. पिछले साल इस कार की अगस्त में 3,908 यूनिट्स बिकी थीं. ईयर-ऑन-ईयर इसकी ग्रोथ 37 परसेंट की है. ये तो कंपनी की टॉप 5 कारों का हाल है. जिसमें टॉप के तीन स्लॉट एसयूवी के हैं. (Photo: hyundai.com)

Advertisement
  • 7/7

इसके अलावा हुंडई आई20 की 5,165 यूनिट्स, अल्काजार की 856 यूनिट्स, वरना की 529 और आईकॉनिक 5 की सिर्फ नौ यूनिट्स अगस्त में बिकी हैं. (Photo: hyundai.com)

Advertisement
Advertisement