लग्ज़री कार से भी महंगी है ये भैंस, इतनी कीमत में तो खरीद सकते हैं 2 BHK फ्लैट

हरियाणा में किसान अच्छी नस्ल की महंगी भैंसे पाल रहे हैं. कुछ की कीमत लग्ज़री गाड़ी और फ़ॉर्च्यूनर से भी कहीं ज़्यादा महंगी हैं. राज्य के भिवानी जिले में ऐसी ही एक भैंस है, जिसकी कीमत 46 लाख रुपये आंकी गई है.

Advertisement
Dharma Buffalo Dharma Buffalo

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • भिवानी,
  • 28 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है. यहां खेती के साथ-साथ बड़े स्तर पर पशुपालन किया जाता है. इस राज्य में किसानों के पास ऐसी-ऐसी गाय-भैंसे हैं, जिनकी कीमत लाखों में हैं. कुछ की कीमत तो इतनी ज्यादा है कि इतने रुपये में एक लग्जरी कार और 2 बीएचके फ्लैट भी खरीदा जा सकता है. 

लोकप्रिय हो रही है धर्मा भैंस

हरियाणा में कहावत है कि जिसके घर काली, उसकी रोज दिवाली. यहां के किसान अच्छी नस्ल की महंगी भैंसे भी पाल रहे हैं, जो लग्ज़री गाडी फ़ॉर्च्यूनर से भी कहीं ज़्यादा महंगी हैं. हरियाणा के भिवानी जूई गांव निवासी के पास धर्मा नाम की भैंस है. धर्मा की उम्र महज 3 साल है. संजय ने अपनी इस भैंस को बच्चों की तरह पाला है. धर्मा अपने पहले ब्यांत से 15 लीटर दूध दे रही है. 

Advertisement

46 लाख रुपये की लग चुकी है बोली

संजय के मुताबिक, धर्मा की कीमत 46 लाख रुपये लग चुकी है. हालांकि, वह 61 लाख से कम कीमत में अपनी भैंस नहीं बेचेंगे. धर्मा के जन्म से ही संजय उसे हरा चारा, बढ़िया दाना व सर्दियों में हर रोज 40 किलो गाजर खिलाते हैं. धर्मा भैंस आस-पास के ज़िलों सहित कई बार पंजाब व यूपी में भी सुंदरता में कई ख़िताब जीत चुकी है.

61 लाख रुपये से भी ज्यादा में बिकेगी धर्मा भैंस: पशु चिकित्सक

संजय के अलावा क्षेत्र के पशु चिकित्सक रितिक भी धर्मा की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं. डॉ रितिक ने बताया कि धर्मा सुंदरता को लेकर भैंसों की रानी है. साथ में ये भैंस कम बल्कि हाथी का बच्चा है. शायद धर्मा हरियाणा की सबसे बेहतर नस्ल की भैंस है. धर्मा 61 लाख रुपये में नहीं बल्कि इससे भी ज़्यादा क़ीमत में बिकेगी.

Advertisement

रेशमा और सरस्वती भैंस की भी लाखों में लग चुकी है कीमत

बता दें कि हरियाणा पशुपालन के क्षेत्र में काफी अव्वल राज्य हैं. यहां कई ऐसी भैंस  हैं जिनकी कीमत कीमत लाखों में लग चुकी है. सरस्वती और रेशमा भैंस भी इन्हीं में शामिल है.  हिसार के बुडाकखेड़ा के नरेश की मुर्रा नस्ल की रेशमा भैंस की कीमत 45 लाख रुपये तक लग चुकी है. वहीं, हरियाणा के हिसार के लितानी के सुखबीर के पास सरस्वती नाम की भैंस है. इस भैंस की कीमत भी 51 लाख रुपये बताई जाती है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट: जगबीर घनघास

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »