लंबे समय से इंतजार करने वाले किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अगली किस्त का पैसा 30 अक्टूबर यानी आज जारी होने जा रहा है, लेकिन सिर्फ उन्हीं लोगों को यह किस्त मिलेगा, जो योग्य होंगे और सभी नियम-शर्तों को पूरा कर रहे हैं. गुजरात से पीएम मोदी इस योजना के तहत देश के 9.34 करोड़ किसानों के खाते में ये रकम ट्रांसफर करेंगे.
योग्य किसानों को इस योजना के तहत 2,000 रुपये उनके सीधे बैंक अकाउंट में भेजा जाता है. इस स्कीम के तहत योग्य खेतीहर किसान और उनकी फैमिली को सालाना 6,000 रुपये तीन किस्त में 2,000 रुपये प्रति किस्त करके दिया जाता है. यह पैसा डायरेक्ट तौर पर किसानों के बैंक अकाउंट में भेजा जाता है.
कैसे चेक कर सकते हैं पीएम किसान योजना लाभार्थी का स्टेटस
बिना ये काम नहीं आएगा पीएम किसान योजना का पैसा
अगर आप पीएम किसान योजना के तहत योग्य हैं, तो भी आपके पीएम किसान योजना का पैसा आने से रुक सकता है. दरअसल, हर किसानों को पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी काम पूरा करने के लिए कहा गया है. ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी का काम नहीं पूरा किया है तो उनका पैसा रुक सकता है.
इस कारण फटाफट से आपको ई-केवाईसी का काम पूरा कर लेना चाहिए. बिना ये काम पूरा किए आपको पीएम किसान योजना के तहत अगल किस्त नहीं भेजा जाएगा.
आप पीएम किसान योजना के पोर्टल और ऐप के जरिए आधार बेस्ड ओटीपी का काम पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा, बॉयोमैट्रिक बेस्ट ई-केवाईसी आधार सीएससी सेंटर पर जाकर काम पूरा कर सकते हैं. मोबाइल ऐप के जरिए भी आप फेस अथेंटिफिकेशन बेस्ड केवाईसी पूरा कर सकते हैं.
किसे नहीं मिलेगी ये किस्त?
पीएम किसान योजना के तहत समय के साथ कई बदलाव आए हैं और योग्यता की समय सीमा भी तय की गई है. अगर किसी किसान ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है तो उसे इस योजना के तहत 2000 रुपये नहीं मिलेंगे. इसके साथ ही अगर कोई फैमिली में एक व्यक्ति योजना का लाभ उठा रहा है तो दो लोगों को इस योजना के तहत किस्त नहीं भेजी जाएगी.
आजतक बिजनेस डेस्क