दिवाली से पहले किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने वाली है. कल 2000 रुपये की किस्त देशभर के 9.34 करोड़ किसानों के डारेक्ट खाते में भेजे जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से पीएम-किसान सम्मान निधि की ये किस्त जारी करेंगे.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होते ही उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा. उत्तर प्रदेश के किसानों को 24वीं किस्त के रूप में 4,482.19 करोड़ रुपये मिलेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से 'पीएम-किसान सम्मान निधि' योजना की शुरुआत की थी. तबसे लेकर अभी तक किसानों को 23 किस्त मिल चुकी है और कल 24वीं किस्त जारी होने जा रही है. प्रधानमंत्री के एक क्लिक से, देश भर के 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंच जाएगी.
UP के किसानों को बड़ा लाभ
इस पहल से उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा, और 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' (DBT) के जरिए 4,482.19 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे. पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत, 23वीं किस्त तक उत्तर प्रदेश के किसानों के खातों में कुल 1,03,461.76 करोड़ रुपये पहले ही भेजे जा चुके हैं.
शुक्रवार को जारी होने वाली पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों को फायदा होगा. उनके खातों में कुल 4,482.19 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे. इस योजना के तहत, लाभार्थियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाती है. पात्र किसान परिवारों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है, जिसका लाभ परिवार के एक पात्र सदस्य को मिलता है.
इससे पहले जून 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के किसानों के लिए सम्मान निधि जारी की थी. उन्होंने 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से 'पीएम-किसान सम्मान निधि' योजना की शुरुआत की थी.
कुल राशि ₹1,07,943.95 करोड़ तक पहुंची
शुक्रवार को ₹4,482.19 करोड़ जारी होने के साथ, इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के किसानों को दी गई कुल राशि ₹1,07,943.95 करोड़ हो गई है. आइए जानते हैं हर साल कितनी रकम इस योजना के तहत जारी की गई है...
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क