Nana Patekar Passes Away: बड़े किसान भी थे नाना पाटेकर, 27 एकड़ के फार्म हाउस में करते थे खेती... उगाते थे ये फसलें!

Nana Patekar Passes Away: 'क्रांतिवीर' से लेकर 'तिरंगा' और 'अब तक छप्पन' जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. वे हमेशा किसानों की आवाज उठाते रहते थे.

Advertisement
अपने 27 एकड़ के फार्म हाउस में खेती करते थे नाना पाटेकर. (Photo: Social Media) अपने 27 एकड़ के फार्म हाउस में खेती करते थे नाना पाटेकर. (Photo: Social Media)

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और कड़क आवाज की दम पर अलग पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को निधन (Nana Patekar Dies) हो गया. 1 जनवरी 1951 को मुंबई में जन्मे नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. वे सिर्फ एक बड़े एक्टर ही नहीं थे, बल्कि किसान भी थे और किसानों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे.  

Advertisement

पुणे के पास एक गांव में स्थित फार्म हाउस पर वे अपना ज्यादातर समय बिताते थे और यहां पर खेती भी करते थे. खास बात ये है कि वे उपजाई हुई फसलों को बेचने के बाद इस कमाई को किसानों में ही बांट भी देते थे. इसके अलावा नाम फाउंडेशन के जरिए भी वे किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाते थे. 

27 एकड़ का फर्महाउस, जहां करते थे खेती
Nana Patekar  को किसानों से बेहद लगाव था. बचपन में आर्थिक तंगी झेलने वाले बॉलीवुड अभिनेता का सादा जीवन और सरल स्वाभाव हमेशा चर्चा में रहता था. नाना पाटेकर के पास मुंबई के बाहरी इलाके में पुणे के पास स्थित खड़कवासला गांव में एक फार्म हाउस था, जहां वे अपना ज्यादातर समय बिताते थे. Nana Patekar Farm House 27 एकड़ का है और इसमें सात कमरे हैं. 

Advertisement

फार्म हाउस की  ज्यादातर जमीन का इस्तेमाल नाना पाटेकर खेती के लिए करते थे. रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फार्महाउस में वे गेहूं, चना और धान जैसी फसलों की खेती करते थे. अपनी फसल को वे महाराष्ट्र में बेचते थे और इससे होने वाली कमाई अपने पास रखने के बजाय किसानों को ही बांट देते थी. खबरों की मानें, तो खेती की कमाई दान करने की शुरुआत वे अपने फार्महाउस में काम करने वालों से करते थे. 

हमेशा उठाई किसानों की आवाज 
आजतक के सहयोगी प्लेटफॉर्म दि लल्लनटॉप को दिए एक पुराने इंटरव्यू पर नजर डालें, तो साफ पता चलता है कि कैसे दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर हमेशा ही किसानों की आवाज को उठाते रहे. नाना पाटेकर किसानों की दयनीय स्थिति, फसलों के नुकसान और किसानों की सुसाइड के मामलों और उनकी मांगों पर बात करते हुए अक्सर बेहद भावुक दिखाई देते थे. 

अपने इस इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने एक किस्सा बताया था कि वे एक नई कार खरीदना चाहते थे और इसके लिए 1.5 करोड़ रुपये इकट्ठा भी कर लिए थे, लेकिन उसी दिन टीवी पर किसान आत्महत्या की खबरों को देख उन्होंने अपना प्लान बदल दिया और किसानों की मदद करने जा पहुंचे. 

'NAAM' के जरिए किसानों की मदद
न सिर्फ खेती की कमाई को दान करके दिवंगत नाना पाटेकर किसानों की मदद करते थे. उन्होंने किसानों की सहायता के लिए साल 2015 में 'नाम फाउंडेशन' (NAAM Foundation)  की शुरुआत की थी. यह एक रजिस्टर्ड गैर-लाभकारी संगठन (NGO) है, जिसका मुख्यालय पुणे में है. इसके जरिए वे महाराष्ट्र में गंभीर सूखे, पानी की कमी और कर्ज या तंगी के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों और जरूरतमंद ग्रामीणों की मदद करते थे. गरीब किसानों की बेटियों की शादी में भी वे आर्थिक योगदान देते थे. 

Advertisement

गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Nana Patekar Death की बात करें, तो उन्हें छाती में दर्द होने की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने गोवा स्थित उनके फ्लैट पर ही तत्काल कार्डियक मसाज (CPR) दी थी, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें स्थानीय मणिपाल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने तमाम कोशिशें की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और 75 वर्षीय दिग्गज एक्टर ने सुबह 5.20 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »