Advertisement

एग्री न्यूज़

BVY Benefits For Farmers: क्या है भारत विस्तार योजना... किसानों के लिए कैसे मददगार? जानें पूरी डिटेल

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST
  • 1/6

आप किसान हैं, तो क्या आपने भारत विस्तार योजना के बारे में सुना है. इसके पहले फेज (Kistan Vistar Yojna Phase-1) का राष्ट्रीय शुभारंभ बीते 17 फरवरी 2026 को किया गया था. सरकार की ओर से किसानों की मदद और उन्हें अधिक उत्पादक बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का ये स्कीम हिस्सा है. इसका उद्देश्य किसानों को नई तकनीक से जोड़कर ज्यादा फायदा कराना है. (File Photo: ITG)

  • 2/6

कृषि मंत्री ने बताई थी डिटेल
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत विस्तार योजना को लॉन्च किया था और बताया था कि Bharat Vistar Yojna से किसानों को कई बड़े फायदे मिलने वाले हैं. उन्होंने कहा था कि केंद्र का लक्ष्य किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उन्होंने नई तकनीकों से जोड़ना भी है. किसानों के लिए लाई जाने वाली ये भारत विस्तार योजना भी दरअसल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर आधारित स्कीम है. (Photo: File/ITG)
 

  • 3/6

फोन पर समस्या का फटाफट समाधान
Bharat Vistar Yojna या BVY के बड़े फायदों की बात करें, तो यह योजना किसानों को मोबाइल फोन के जरिए कृषि से जुड़ी तमाम जरूरी जानकारी और सरकारी योजनाओं तक पहुंच मुहैया कराती है. भारत विस्तार योजना के तहत किसान 155261 नंबर पर कॉल करके भी अपनी समस्या बता सकेंगे और उसका तत्काल समाधान पा सकते हैं. (Photo: GettyImage)

Advertisement
  • 4/6

मंडियों का भाव भी जान सकेंगे
सरकार द्वारा दिए गए इसी नंबर से देशभर की मंडियों का भाव भी पता किया जा सकता है. इस सरकारी योजना (Govt Scheme) जो बात सबसे ज्यादा खास बनाती है, वो यह है कि किसानों को उनके सवालों का जवाब उनकी स्थानीय भाषा में ही मिल पाता है. इसकी शुरुआत तो हिंदी और अंग्रेजी भाषा के साथ हुई थी, लेकिन इसे जल्द ही 11 अन्य भाषाओं में उपलब्ध कराने पर काम जारी है. (Photo: ITG)

  • 5/6

डिजिटल कृषि पर सरकार का जोर 
भारत विस्तार योजना में किसानों के लिए किसान आईडी भी बनाई जा रही है, जिसमें उनकी पूरी जानकारी दर्ज होगी. शुरुआती स्तर पर इसमें पीएम फसल बीमा योजना और सॉइल हेल्थ कार्ड जैसी योजनाएं शामिल की गईं. वहीं आगे चलकर अन्य बड़ी एग्रीकल्चर स्कीम्स भी इसमें चरणबद्ध तरीके से शामिल करने पर काम हो रहा है. सरकार का टारगेट भारत विस्तार योजना से पूरी कृषि व्यवस्था को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का है. (Photo: ITG)

  • 6/6

BVY पर क्या-क्या जानकारी? 
भारत विस्तार योजना के एआई प्लेटफॉर्म पर किसानों को मिलने वाली जानकारियों के बारे में बात करें, तो मंडी भाव, सरकारी स्कीम्स (PM-KISAN, PMFBY के बारे में), शिकायत दर्ज कराना और उसे ट्रैक करना, फसल और पशुपालन से जुड़ी सलाह मिलेगी. इसके अलावा CAR वैज्ञानिक सलाह भी ऐप पर हासिल की जा सकती है. टोलफ्री नंबर 155261 पर कॉल करके भी किसानी से जुड़ी कई मदद पा सकते हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement
Advertisement