घर पर मिर्च उगाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. मिर्च की शानदार ग्रोथ के लिए बेस्ट क्वालिटी के बीज चुनना सबसे जरूरी माना जाता है. आप नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएससी) से हाई क्वालिटी बीज आसानी से मंगा सकते हैं और घर बैठे टॉप क्लास बीज पा सकते हैं.
नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएससी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मिर्च की बेस्ट वैरायटी की जानकारी शेयर की है. एनएससी ने बताया कि आप 'काशी अनमोल' वैरायटी के बीज बोकर बालकनी में ही ताजा मिर्च उगा सकते हैं. एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से मिर्च के 100 ग्राम बीज का पैक केवल 165 रुपये में मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें: फटाफट ऑनलाइन मंगाकर बो दें ये 60 रुपये के बीज! सुंदर फूलों से भर जाएगा गार्डन
मायस्टोर के मुताबिक मिर्च की ये स्पेशल वैरायटी 2006 में आईआईवीआर वाराणसी ने विकसित की थी. ये एक अच्छी उपज वाली बौनी किस्म है, जो टॉप क्वालिटी वाली मिर्च देती है. अलग-अलग मौसम में भी ये वैरायटी कमाल की ग्रोथ दे सकती है. किसानों के लिए ये किस्म अच्छी कमाई का सॉलिड ऑप्शन मानी जाती है. साथ ही घर पर गार्डनिंग के लिए भी ये परफेक्ट चॉइस बन सकती है.
मायस्टोर पर मिर्च की इस खास वैरायटी के बीज NSC Chilli Kashi Anmol Seed नाम से उपलब्ध हैं. आप घर बैठे इनको आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं. मायस्टोर के अनुसार ये बीज नॉट कैंसिलेबल और नॉट रिटर्नेबल हैं. आप ऑर्डर करने के बाद इन बीजों को न कैंसिल कर सकते हैं और न ही रिटर्न कर सकते हैं.
अधिक जानकारी या ऑर्डर करने के लिए यहां क्लिक करें.