करोड़ों किसानों को सरकार होली का गिफ्ट देने जा रही है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का इंतजार 27 जनवरी को खत्म होने वाला है. 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में डीबीटी माध्यम से 2 हजार रुपये भेजे जाएंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को कर्नाटक दौरे पर होंगे. वहीं से वे 13वीं किस्त किसानों के खाते में भेजेंगे.
इन्हें नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की राशि
अगर आप किसी संवैधानिक पद पर काम कर रहे हैं तो भी इस योजना के पात्र नहीं होंगे. साथ ही अगर आप केंद्र या राज्य सरकार के मौजूदा या अवकाश प्राप्त कर्मचारी हैं तो इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं. वहीं, अगर आपको सरकार से पेंशन मिलती है तो भी आप इस योजना के योग्य नहीं माने जाएंगे.
इसके अलावा अगर भूलेखों के सत्यापन में जमीन के रिकॉर्ड का दावा गलत साबित होता है तो भी आप इस योजना की आगामी किस्तों से वंचित हो जाएंगे. इसके अलावा जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है उनके खाते में भी 2 हजार रुपये नहीं भेजे जाएंगे.
बेनेफिशियरी लिस्ट में चेक करें नाम
सबसे पहले PM KISAN की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें. इस दौरान अगले पेज पर कुछ डिटेल मांगी जाएगी. इन डिटेल्स को भरने के बाद बेनेफिशियरी लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी. इस योजना को लेकर किसी भी तरह की समस्या आने पर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं.
किसानों को सालाना दी जाती है 6 हजार रुपये की राशि
पीएम किसान योजना के तहत तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त यानी कुल 6000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है. 12वीं किस्त अक्टूबर 17 तारीख को भेजी गई थी. इसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी. पीएम-किसान की रकम सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा की जाती है.