आपने लाल-गुलाबी गुड़हल के फूल तो बहुत देखे होंगे लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं पीले गुड़हल के पौधे के बारे में. जिसे आप अपने घर या बालकनी में लगा देंगे तो गर्मियों में खूब फूल खिलेंगे. पीला गुड़हल (हिबिस्कस) का पौधा कम देखभाल में भी अच्छे से बढ़ता है. इसके बड़े-बड़े फूल बहुत आकर्षक लगते हैं जो घर की रौनक बढ़ाते है.
गुलड़ल का पौधा लगाने के लिए फरवरी-मार्च और मॉनसून में अगस्त-सितंबर तक माना जाता है, क्योंकि नमी और गर्मी से जड़ें जल्दी बनती हैं. खास बात ये है कि पीला गुड़हल का पौधा NSC के ऑनलाइन स्टोर से घर बैठे मंगा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कलम या टहनी से लगाएं गुड़हल का पौधा, गर्मियों में खिलेंगे फूल, जानें प्रोसेस
कितने रुपये का है पीले गुड़हल के फूल का पौधा?
नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीले गुड़हल के पौधे की जानकारी दी है.जिसे आप घर बैठे आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं. NSC के ऑनलाइन स्टोर से पीले गुड़हल का पौधा गमले के साथ सिर्फ 230 रुपये में मिल रहा है.
आइए जानते हैं देखभाल का तरीका
धूप की पूरी व्यवस्था करें: पीला गुड़हल को रोज कम से कम 6-8 घंटे तेज धूप चाहिए. बालकनी में ऐसी जगह रखें जहां सुबह से दोपहर तक धूप पड़ती हो. ज्यादा धूप से फूल ज्यादा खिलते हैं.
सही समय पर पानी दें: मिट्टी को नम रखें, लेकिन ज्यादा पानी न डालें. गर्मियों में रोज पानी दें, सर्दियों में 2-3 दिन में एक बार पानी देना सही होता है. मिट्टी सूखने पर ही पानी डालें, ज्यादा पानी से पत्तियां पीली पड़ सकती हैं.
खाद डालते रहें: हर महीने फूलों वाली खाद (जैसे NPK 10-10-10 या ऑर्गेनिक खाद) डालें. ग्रोइंग सीजन (मार्च से सितंबर) में हर 15-20 दिन में खाद दें, ताकि फूल ज्यादा आएं.
पौधे की कटाई-छंटाई करें: पुरानी डालियां और सूखी पत्तियां काटते रहें. इससे नई डालियां निकलती हैं और पौधा घना होता है.फूल आने के बाद भी हल्की छंटाई करें.
कीटों से बचाव रखें: कभी-कभी एफिड्स या माइट्स लग सकते हैं. नीम के तेल का स्प्रे हफ्ते में एक बार करें. पत्तियों के नीचे भी स्प्रे करें, ताकि कीड़े न लगें.
तापमान का ध्यान रखें: 20-35 डिग्री सेल्सियस तापमान सबसे अच्छा है. बहुत ठंड में पौधा अंदर रखें या कवर करें. अचानक ठंड से पत्तियां गिर सकती हैं.