वेनेजुएला में 7.2 तीव्रता के आए भूकंप ने भयानक तबाही मचाई है. अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है. भूकंप आने के बाद कई इमारतें जमींदोज हो गई और गिरती दीवारों को देखकर लोग चीखते चिल्लाते इधर-ऊधर भागने लगे. भूकंप इतना तेज था जिससे सड़कों में भी दरार पड़ गईं.