अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत कमजोर हो चुकी है. ट्रंप ने ईरान को लेकर कहा कि बातचीत सीमित लोगों के बीच चल रही है. ईरान समझौता चाहता है और हालात के आधार पर युद्ध फिर शुरू करने पर भी विचार किया जा सकता है. वहीं ईरान के शीर्ष नेताओं ने इसे सिरे से खारिज कर जमकर पलटवार किया है.