रूस के दागेस्तान क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर काकेशस के किजिलयुर्त शहर में गैस पाइपलाइन पर एक के बाद एक तीन धमाके हुए हैं. धमाकों के बाद इलाके में भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं. रूसी क्षेत्रीय आपातकालीन मंत्रालय ने घटना की पुष्टि की है. स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी वीडियो में आग का विशाल गुबार आसमान में उठता नजर आ रहा है.