लेबनान के एली जिले के कैफून इलाके से इजरायली हमले का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक रिहायशी इलाके पर मिसाइल गिरते ही पूरा क्षेत्र धुएं के गुबार में बदल जाता है. फुटेज में दिख रहा है कि हमले के वक्त दो छोटी बच्चियां बाल-बाल बच जाती हैं, जबकि एक शख्स और बच्चों की स्ट्रॉलर सीधी चपेट में आ जाते हैं. 8 अप्रैल को हुए इस हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत और 13 घायल होने की पुष्टि हुई है. यह हमला इजरायल के ‘ऑपरेशन इटरनल डार्कनेस’ का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसके तहत महज 10 मिनट में लेबनान में करीब 100 एयरस्ट्राइक किए गए और अब तक 300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है.