दक्षिण लेबनान के बुर्ज क़लावे इलाके से आजतक की वर्ल्ड एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट. यह इलाका लेटानी नदी के उत्तर में आता है और उन 50 गांवों में शामिल है जिन्हें 10 मार्च को इज़राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने खाली करने का आदेश दिया था. ख़य्याम शहर के पास IDF की ज़मीनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है. शुक्रवार को इसी इलाके में IDF ने एक अस्पताल पर बमबारी की थी, जिसमें 12 स्वास्थ्यकर्मी, डॉक्टर और नर्स की मौत हो गई. अब इस पूरे क्षेत्र में कोई नागरिक मौजूद नहीं है और लगातार इज़राइल की बमबारी जारी है.