इजरायल और अमेरिका ने ईरान के तेल डिपो और रिफाइनरी को निशाना बनाकर बड़े हमले किए हैं जिससे ईरान में काली बारिश और एसिड रेन का खतरा काफी बढ़ गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इन हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि इस तरह के हमलों का ईरान की जनता की सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे हमले पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं.